फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rango kee leela program organised

शानदार रहा हौसले, हुनर का संगम 

Mon, 28 Mar 2016 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 28 Mar 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
rango kee leela program organised
रविवार को रोटरी ट्रैफिक पार्क में आयोजित रंगों की लीला कार्यक्रम में बोलते नगर आयुक्त देवेंद्र पाण्डेय। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अपनालय वेलफेयर सोसायटी, वास्तु इंटरटेनमेंट और एकेडमी ऑफ रेडियो की ओर से हीरा हलवाई के सामने स्थित रोटरी ट्रैफिक पार्क में रविवार को हुई ‘रंगों की लीला’ में विविधतापूर्ण प्रस्तुतियां सभी को मुग्ध करती रहीं। इस दौरान गुझिया खाने, ठंडई पीने, मेंहदी लगाने और गुब्बारे फुलाने समेत कई रोचक, मनोरंजक प्रतियोगिताएं हुईं। दही हांडी प्रतियोगिता सभी के आकर्षण का केंद्र रही। इसमें पतियों ने अपनी पत्नियों को गोद में उठाकर दही हांडी फोड़ी।
विज्ञापन


जादूगर हसन रिजवी को ‘प्राइड ऑफ इलाहाबाद’ के सम्मान से नवाजा गया। बतौर मुख्य अतिथि महापौर अभिलाषा गुप्ता, नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय और पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने उपस्थित दर्ज कराई और कार्यक्रम को सराहा। संचालन राहुल पांडेय ने किया। इस मौके पर आरजे निवेश और रफ्तार न्यूज के अमरीश सिंह ने कार्यक्रम का संयोजन किया। कार्यक्रम का रेडियो पार्टनर 92.7 बिग एफएम और मीडिया पार्टनर रफ्तार न्यूज रहा। ‘अमर उजाला’ कार्यक्रम का सहयोगी जबकि स्पोर्टस प्वाइंट सहसहयोगी रहा। इस दौरान किडजी, कश्यप क्लीनिक, द मदर्स प्राइड स्कूल, अनवर्स और गिफ्ट पार्टनर, महारानी, तंदूर आदि सह प्रायोजकों में शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed