फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ranger will recruit up to 30 years after the Commission

रेंजर के लिए 30 साल बाद भर्ती करेगा आयोग

Sat, 04 Feb 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Sat, 04 Feb 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ranger will recruit up to 30 years after the Commission
परीक्षा - फोटो : getty images
जंगल से प्रेम करने वाले और वन विभाग में नौकरी के इच्छुक प्रतियोगियों को बड़ा मौका मिलने जा रहा है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 30 साल से भी अधिक समय बाद वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर) के पद पर भर्ती करने जा रहा है। आयोग ने रेंजर तथा सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) के कुल 129 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की है। इनके लिए जल्द विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसमें एसीएफ के 17 तथा रेंजर के 112 पद हैं। आयोग की ओर से एसीएफ के पदों पर तो विगत वर्षों में भर्ती की गई लेकिन रेंजर के लिए 1989 में परीक्षा हुई थी। विज्ञापन इससे भी पहले जारी हुआ था। रेंजर के 112 में 72 पद विशेष चयन के हैं। 40 पद सामान्य चयन के हैं।
विज्ञापन


एसीएफ और रेंजर के लिए भर्ती प्रक्रिया पीसीएस की तर्ज पर तीन चरणों में पूरी होगी। यानी, प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के अलावा साक्षात्कार होगा। प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ठ आधारित सामान्य अध्ययन के दो पेपर होंगे। सामान्य अध्ययन (सीसैट) का दूसरा पेपर क्वालीफाइंग होगा। क्वालीफाई करने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे। मेरिट पहले पेपर के आधार पर बनेगी। मुख्य परीक्षा कुल 1400 नंबर की होगी।
विज्ञापन


इसमें 200-200 नबंर के सामान्य अध्ययन के दो पेपर होंगे। प्रश्नपत्र वस्तुनिष्ठ आधारित होंगे। सामान्य हिंदी और निबंध का 200 नंबर का एक पेपर होगा। ये तीनों अनिवार्य पेपर हैं। इनके अलावा दो वैकल्पिक विषयों की परीक्षा होगी। हर विषय में 200-200 नंबर के दो पेपर होंगे। इस तरह से वैकल्पिक विषयों के चार प्रश्नपत्र कुल 800 नंबर के होंगे। साक्षात्कार 150 नंबर का होगा। इस तरह से फाइनल मेरिट मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार को मिलाकर कुल 1550 नंबर पर तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य परीक्षा में तीन नए वैकल्पिक विषय शामिल किए गए हैं। शामिल किए गए नए विषय पर्यावरण विज्ञान, उद्यान तथा पशुपालन विज्ञान हैं। इन्हें मिलाकर कुल विषयों की संख्या 16 हो गई है। 13 अन्य विषय एग्रीकल्चर, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, बॉटनी, केमेस्ट्री, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, फारेस्टरी, जियोलॉजी, मैथ्स, मेकेनिकल इंजीनियरिंग, फिजिक्स, स्टेटिक्स, जूलॉजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed