फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ramnath Kovind's emotional relationship with Sangam

संगम से रहा है रामनाथ कोविंद का भावात्मक रिश्ता

Tue, 20 Jun 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 20 Jun 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
Ramnath Kovind's emotional relationship with Sangam
ramnath kovind
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार एवं बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद का इलाहाबाद से गहरा नाता रहा है। उनका गंगा-यमुना के संगम से भावात्मक रिश्ता भी रहा है। वे जब भी इलाहाबाद आए उन्होंने संगम स्नान जरूर किया। संगम स्नान के बार विधि विधान से वे पूजन अर्चन भी करते थे। वर्ष 2002 भाजपा की ओर से आयोजित अनुसूचित जाति सम्मेलन में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। तब वे राज्यसभा सदस्य भी थे।
विज्ञापन


भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र देव पांडेय ने बताया कि उनके जिलाध्यक्ष कार्यकाल में वर्ष 2002 में पथरचट्टी रामलीला मैदान में दलित मोर्चा का राष्ट्रीय सम्मेलन हुआ था। उस सम्मेलन में उन्होंने शिरकत की थी। विनम्र स्वभाव के रामनाथ कोविंद ने कई मुद्दों पर अपना भाषण दिया था। पूर्व जिलाध्यक्ष की माने तो रामनाथ कोविंद मां गंगा के भक्त भी रहे हैं। गंगा भक्त होने के साथ वे संस्कृत प्रेमी भी हैं। समाज के पिछड़े, उपेक्षित एवं वंचित समाज के लोगों के अधिकारों के लिए उन्होंने सदैव संघर्ष किया। पूर्व मंत्री डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने बताया कि प्रदेश में शिक्षा मंत्री रहने के दौरान उनसे कई बार मुलाकात हुई। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए उन्होंने कुछ सुझाव दिए थे, उन सुझावों पर शिक्षा मंत्री रहते काम भी किया गया।
विज्ञापन


बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपाइयों ने खुशी जाहिर की है। सोमवार को पार्टी के नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में एक बैठक हुई। बैठक में कहा गया कि दलित समाज के महान व्यक्तित्व को विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना सराहनीय कदम है। भाजपा ने सिद्ध कर दिया है कि वह ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सर्वसमाज की चिंता करती है। भाजपा ने विचारक एवं प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय का लक्ष्य था कि समाज के अंतिम व्यक्ति को भी न्याय और सामाजिक सम्मान मिले। आज केंद्रीय नेतृत्व ने यह करके दिखाया है। बैठक में संजय गुप्ता, विक्रमाजीत भदौरिया, आशीष गुप्ता, कुंज बिहारी मिश्र, श्याम चंद्र, विशाल अग्रवाल, राकेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद विनोद सोनकर ने पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। सांसद के अनुसार यह साहसिक फैसला है। भाजपा सबका साथ एवं सबका विकास में विश्वास करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed