फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ramlal

भाजपा के लिए आरएसएस ने संभाला मोर्चा

Fri, 17 Feb 2017 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 17 Feb 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
ramlal
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माने जा रहे यूपी विधानसभा चुनाव को भाजपा हर हाल में जीतना चाह रही है। इसके लिए आरएसएस भी पूरी तन्मयता से लग गई है। बृहस्पतिवार को आरएसएस के  वरिष्ठ पदाधिकारी रहे और भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल इसी सिलसिले में इलाहाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने टिकट वितरण से नाराज चल रहे स्थानीय सांसद श्यामा चरण गुप्त और उनके पुत्र विदुप अग्रहरि से मुलाकात की। इस दौरान तमाम गिले शिकवे दूर किए गए। मुलाकात के बाद श्यामा चरण ने पार्टी के प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए भी हामी भर दी।
विज्ञापन


यूपी चुनाव को लेकर इस बार आरएसएस पहले से ही सक्रिय है। संघ की हर एक सीट पर नजर है। शायद इसी वजह से संघ ने इस बार बूथ स्तर तक में स्वयंसेवकों की तैनाती कर दी है। इस बीच टिकट वितरण के बाद पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने की भी जिम्मेदारी संघ के पदाधिकारियों ने संभाल ली है। बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद सिविल लाइंस स्थित संघ कार्यालय में सांसद श्यामा चरण से मुलाकात की। आधे घंटे तक चली मुलाकात के बाद श्यामा चरण मुस्कराते हुए उनके कक्ष से बाहर निकले। इस बारे में रामलाल जी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि श्यामा चरण जी हमारे वरिष्ठ नेता है। वे पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी और अखिलेश यादव के महागठबंधन पर रामलाल ने कहा कि अखिलेश ने टूटी बैसाखी का सहारा लिया है। कांग्रेस को कोई भी वोट नहीं देना चाहता। 11 मार्च को मालूम पड़ जाएगा कि इस गठबंधन को लेकर प्रदेश की जनता में क्या नजरिया रहा। नोटबंदी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने नोटबंदी चुनाव के लिए नहीं बल्कि गरीबों का कल्याण करने को की थी। आने वाले दिनों में इसका असर दिखेगा। हर गरीब भाजपा के साथ है। कुछ राजनैतिक दलों को इससे जरूर नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकट वितरण के बाद से नाराज चल रहे इलाहाबाद के सांसद श्यामा चरण गुप्ता ने बृहस्पतिवार को भाजपा राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल से हुई मुलाकात के बाद कहा कि वे पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार पूरे मन से करेंगे। उन्होेंने कहा कि इसकी शुरूआत बुधवार को मेजा में नीलम करवरिया की चुनावी सभा से उन्होंने कर दी है। शहर की भी तीनों विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करने की बात उन्होंने कही। श्यामा ने कहा कि वे दिल से भाजपा के साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed