{"_id":"5d7bf1d18ebc3e93c02afcb5","slug":"rambagh-electricity-cut-off-allahabad-news-ald2548127179","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याणी देवी में ट्रांसफारमर जला, रामबाग में घंटों आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याणी देवी में ट्रांसफारमर जला, रामबाग में घंटों आपूर्ति ठप
विज्ञापन
Rambagh electricity cut off
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबाग उपकेंद्र के आजाद नगर फीडर पर लो वोल्टेज, नहीं चले कूलर-पंखे, लोग बेहाल
प्रयागराज। ओवरलोडिंग और फाल्ट के चलते शुक्रवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। रामबाग उपकेंद्र के फीडरों पर लो वोल्टेज के चलते विद्युत उपकरण नहीं चले। उधर, करेलाबाग डिवीजन के कल्याणी देवी में 630 केवीए क्षमता का ट्रांसफारमर जलने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दर्जन भर से अधिक मुहल्लों में बिजली के साथ पानी तक नसीब नहीं हुआ। लोगों ने उपकेंद्र पर शोर-शराबा भी किया, लेकिन ट्रांसफारमर न बदले जाने से स्थिति जस की तस बनी हुई है।
रामबाग उपकेंद्र के आजाद नगर फीडर पर ओवरलोडिंग के चलते बिजली आपूर्ति चरमरा गई। बृहस्पतिवार की रात लो वोल्टेज की वजह से कूलर, पंखे, एसी, बंद हो गए। भीषण गर्मी और उमस में लोग बेहाल हो उठे। सुबह लोगों के घरों में पानी तक नहीं आया। शुक्रवार को दिन के करीब 10 बजे के बाद एक्सईएन आरके वर्मा के हस्तक्षेप पर इस फीडर पर आपूर्ति बहाल हो सकी। इसी तरह कल्याणी देवी उपकेंद्र से जुड़े अतरसुइया में हनुमान मंदिर के पास लगा 630 केवीए क्षमता का ट्रांसफारमर शुक्रवार की सुबह जल गया। ट्रांसफारमर में आग लगने के बाद अफरा तफरी मच गई। जानकारी मिलने के बाद इस इलाके की आपूर्ति रोक दी गई। बिजली न होने से अतरसुइया से लगे कई मुहल्लों में सुबह पानी के लिए लोग तरस गए। दोपहर बाद उपकेंद्र पर हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान बिजली कर्मी बवाल की आशंका को देखते हुए हट गए। फिलहाल यहां बिजली-पानी का गंभीर संकट पैदा हो गया है। रात को10 बजे तक ट्रांसफारमर नहीं बदला जा सका था। एक्सईएन महेंद्र प्रसाद ने बताया कि स्टोर से ट्रांसफारमर मिल गया है। रात को ही नया ट्रांसफारमर लगाने की तैयारी है। शनिवार की सुबह तक यहां आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।