फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ramayana recitation was going on, Mahabharata happened, seven people injured

Prayagraj News: चल रहा था रामायण का पाठ, हो गई महाभारत, सात लोग घायल

Sat, 26 Nov 2022 08:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Ramayana recitation was going on, Mahabharata happened, seven people injured
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर पेरवा गांव में बहूभोज से एक दिन पहले शुक्रवार को रामायण पाठ के दौरान दो पक्षों में लाठियां चलीं। इसमें दोनों तरफ से सात लोग घायल हो गए। शिकायत पर पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शाहपुर पेरवा निवासी कृष्णा पाल और लालचंद्र चचेरे भाई हैं। शनिवार को लालचंद्र ने अपने घर पर बहूभोज का कार्यक्रम रखा है। शुक्रवार को रामायण का पाठ चल रहा था। वह बहूभोज की तैयारी भी कर रहा था। आरोप है कि इस बात की जानकारी जब कृष्णा पाल और उसकी पत्नी मीरा देवी को हुई तो वह विरोध करते हुए गाली गलौज करने लगी। इसका विरोध जब लालचंद्र और उसके परिवार के लोगों ने किया तो विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की तरफ से लाठियां चलने लगीं। इसमें एक पक्ष से कृष्णा पाल समेत भाई कनक पाल, कृष्णा पाल, हरि कृ ष्ण पाल, चंद्रभवन व दूसरे पक्ष से लालचंद्र पाल, ज्ञान चंद्रपाल समेत सात लोग घायल हो गए। आसपास रहे लोगों ने बीच बचाव कर झगड़ा शांत कराया। घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे। मामले में पुलिस ने कृष्णा पाल की पत्नी मीरा की तहरीर पर पूर्व प्रधान बांके लाल, लालचंद्र, फूलचंद्र, वीरेंद्र, प्रेम और ज्ञानचंद्र उर्फ छोटू और लालचंद्र की तहरीर पर कृष्णा पाल, कनकपाल, रामलौटन, हरिकृष्ण, चांदनी भवन, रामभवन सहित बारह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल भेजा है। लालचंद्र का कहना है कि उसने कृष्णा पाल की पत्नी की बहन से कोर्ट मैरिज किया है। यह बात कृष्णा पाल और उसके परिवार के लोगों को नागवार लग रही है। बहूभोज में बवाल की आशंका जाहिर करते हुए गांव में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि प्रकरण गंभीर है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed