फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ramadan moon show , the first Rosa yesterday

नहीं दिखा रमजान का चांद, पहला रोजा कल

Thu, 18 Jun 2015 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 18 Jun 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
Ramadan moon show , the first Rosa yesterday
इलाहाबाद। सुन्नी मरकजी रुयते हिलाल कमेटी कदीम जामा मस्जिद चौक, इलाहाबाद की जामा मस्जिद में हजरत मौलाना कारी सैयद मकबूल हुसैन हबीबी की सरपरस्ती में हुई अहम बैठक में ऐलान किया गया कि बुधवार को रमजान का चांद नजर नहीं आया।
विज्ञापन


शहर काजी मुफ्ती शफीक अहमद शरीफी, नायब शहर काजी मौलाना मोहम्मद मुजाहिद हुसैन रजवी और नायाब शहर काजी मौलाना सैयद रईस अख्तर की मौजूदगी में मकामी तौर पर चांद देखने की पूरी कोशिश की गई। साथ ही दूसरे शहरों से भी राबता कायम किया गया। बावजूद इसके कहीं से भी रमजान के चांद की कोई खबर नहीं मिली। ऐसे में तीस शाबान यानी बृहस्पतिवार, 18 जून को चांद रात होगी। लिहाजा पहला रोजा शुक्रवार, 19 जून को रखा जाएगा। चांद रात के साथ ही बृहस्पतिवार से शहर की तमाम मस्जिदों में तरावीह की भी शुरुआत होगी।
विज्ञापन


 चांदरात की भीड़ से बचने को बाजारों में रही भीड़
इलाहाबाद। चांद रात पर अचानक बाजारों में होने वाली जबर्दस्त भीड़ से बचने के लिए रोजेदारों ने बुधवार को ही सहरी और इफ्तार की तमाम चीजें खरीदीं। इसके तहत चना, मटर, बेसन, मेवे, मसाले, तरह-तरह की नमकीन, सूतफेनी, खजूर जैसी चीजें खरीदी गईं, वहीं अपनी शौक और जरूरत का सामान भी लोगों ने खरीदा। बुधवार को ही चांद रात की उम्मीद में दोपहर बाद से ही दुकानों पर खरीदारी बढ़ गई थी। चांद रात के साथ ही तरावीह का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा, ऐसे में तरावीह में शामिल होने से पहले लोगों ने जरूरत का सामान खरीदा। नूरुल्लाह रोड, अटाला, दरियाबाद, करेली, रसूलपुर, तुलसीपुर, चौक, रानीमंडी, नखासकोहना, शाहगंज, चकिया आदि इलाकों के बाजार भी देर रात तक खुले रहे। वैसे चांद रात के साथ ज्यादा चहल-पहल बृहस्पतिवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 तैयारियां मुकम्मल, तरावीह आज से
चांद रात बृहस्पतिवार को होने के साथ ही तरावीह सहित दूसरी तैयारियों के लिए लोगों को एक दिन और मिल गया। ऐसे में बुधवार की रात तक रही सही कमी भी दूर कर ली गई। निहालपुर स्थित अहमद मेमोरियल गर्ल्स इंटर कालेज के प्रबंधक जाकिर हुसैन के मुताबिक कालेज परिसर में तरावीह की नमाज चार शब और तीन रोजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed