फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ram temple has been built, now liberation of Kashi and Mathura is necessary

Prayagraj News: राम का मंदिर बन चुका, अब काशी और मथुरा की मुक्ति जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Ram temple has been built, now liberation of Kashi and Mathura is necessary
कुंभ मेला क्षेत्र में शंकराचार्य मार्ग स्थित शिविर में विश्वगुरु भारत विषयक व्याख्यान में उपस्थ
स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि भगवान राम का भव्य मंदिर अयोध्या में बन चुका है। अब काशी और मथुरा की मुक्ति जरूरी है। अब हम भगवान कृष्ण का भव्य दरबार और काशी की मुक्ति चाहते हैं। भारत की प्रसिद्धि लगातार 2014 के बाद बढ़ी है। भारत के वैभव को बढ़ाने के लिए युवा वर्ग को खूब काम करना होगा। सनातन की शक्ति से कोई टकराने की क्षमता नहीं रखता है। संतों पर गोली चलवाने वाले आज कुंभ नहाने के लिए बेचैन हैं।
विज्ञापन

वह शनिवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र में युवा चेतना की ओर से आयोजित विश्वगुरु भारत विषयक व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता करते हुए युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की प्रभु राम के आशीर्वाद से भारत माता का वैभव चरम पर पहुंच चुका है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महाकुंभ का अद्भुत आयोजन हुआ है।
विज्ञापन

आज भारत की अर्थ व्यवस्था दुनिया की तीसरी अर्थ व्यवस्था बन चुकी है। राहुल गांधी-प्रियंका गांधी सनातन विरोधी हैं। हम राहुल गांधी और उनके परिवार से पूछना चाहते हैं कि अब तक प्रभु राम के मंदिर का दर्शन करने क्यों नहीं गए। भारत माता का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। इस अवसर पर अजीत सिंह, संदीप ब्रह्मचारी, मुकेश पांडेय, आदर्श पासवान, रोहित चौधरी, चमचम तिवारी, राजमल जैन, निखिल पांडेय, सन्नी तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed