फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ram's character is our life model: Justice Sudhir Narayan

राम का चरित्र हमारा जीवन आदर्शः न्यायमूर्ति सुधीर नारायण

Sat, 11 Jan 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ram's character is our life model: Justice Sudhir Narayan
प्रयागराज। भगवान राम का चरित्र भारतीय संस्कृति में जीवन का आदर्श है। इसलिए राम हमारे देश के जनमानस में ही नहीं अपितु विदेशों में भी रामकथा के माध्यम से प्रिय हैं। यह बातें शुक्रवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने कही।
विज्ञापन

संस्कार भारती की ओर से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गांधी भवन में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कला शिविर के उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि राम के आदर्शों पर चलना ही हमारे जीवन का लक्ष्य है। ‘जन-जन के राम’ थीम पर आधारित इस शिविर में विभिन्न राज्यों से आए 40 चित्रकार हिस्सा ले रहे हैं। मुख्य अतिथि वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं दिव्याभा डिग्री कालेज के प्रबंधक संजीव बाजपेयी ने कहा कि राम का जीवन आदर्श अनुकरणीय है। इसी कारण हजारों वर्षों से राम भारतीय जन मानस के आदर्श बने हुए हैं। सबीएछयू के पूर्व कुलपति प्रो गिरीश चंद्र त्रिपाठी, प्रो स्वतंत्र शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौकेपर वरिष्ठ पत्रकार डॉ प्रदीप भटनागर,संस्कार भारती की अध्यक्ष कल्पना सहाय समेत तमाम लोग उपस्थित थे। संचालन आभा मधुर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed