फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ram Mandir: Shri Ram is like the circulation of life in the human body.

Ram Mandir : स्वामी ब्रह्माश्रम - मानव तन में प्राण के संचार की तरह हैं प्रभु श्रीराम

Sat, 06 Jan 2024 12:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Jan 2024 12:46 PM IST
सार

मेरी दृष्टि भगवान राम को देखने में सक्षम नहीं है। वह श्वास भी हैं और आस भी। वह विश्वास भी हैं और प्रकाश भी। यह सारे सत्व और परम तत्व उनमें समाहित हैं। राम ही जीवन के आधार ही नहीं युगबोध हैं।

विज्ञापन
Ram Mandir: Shri Ram is like the circulation of life in the human body.
राम मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आखर मधुर मनोहर दोऊ। बरन बिलोचन जन जिय जोऊ। सुमिरत सुलभ सुखद सब काहू। लोक लाहु परलोक निबाहू। रामनाम की महिमा संत तुलसी की इस चौपाई में जिस तरह गाई गई है, वह प्रत्येक सनातनधर्मी के हृदय को स्पर्श करती है। इसका अर्थ है कि राम नाम के दोनों अक्षर मधुर और मनोहर हैं। यह दोनों शब्द वर्णमाला रूपी शरीर के नेत्र जैसे हैं। राम भक्तों के जीवन हैं तथा स्मरण करने में सबके लिए सुलभ और सुख देने वाले हैं। रामनाम से ही इस लोक में लाभ और परलोक में निर्वाह होता है।
विज्ञापन


मेरी दृष्टि भगवान राम को देखने में सक्षम नहीं है। वह श्वास भी हैं और आस भी। वह विश्वास भी हैं और प्रकाश भी। यह सारे सत्व और परम तत्व उनमें समाहित हैं। राम ही जीवन के आधार ही नहीं युगबोध हैं। प्रभु श्रीराम ठीक उसी तरह जीवन के आधार हैं, जिस तरह शरीर में प्राण संचरित होता है। जीवन को राम के बिना संचरित करना असंभव है। राम आदर्श ही नहीं जीवन की सच्चाई हैं। उनके बिना कुछ भी न चेतन है न संभव। राम जगत के सारथी हैं। वह चारों वेद और 18 पुराणों में समाहित हैं। उनके बिना प्रेम, ममता, दया और करुणा भी नहीं है।
विज्ञापन


ऐसे आराध्य प्रभु श्रीराम के स्मरण मात्र से ही जीवन को सुंदर गति यानी मोक्ष प्राप्त हो जाता है। राम को कभी राजनीति के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए। वही नियंता और जगत के नियामक के रूप में हैं। हमारी सुबह भी राम के नाम नाम जपने के साथ होती है और शाम भी रामनाम से। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्वामी ब्रह्माश्रम, अध्यक्ष, अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद- सेक्टर पांच-दंडीवाड़ा, माघ मेला शिविर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed