फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ram Mandir Lord Ram echo on digital platform too games dominate Android market

Ram Mandir : डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी प्रभु राम की गूंज, एंड्रायड मार्केट में छा गए गेम

Sun, 07 Jan 2024 11:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Jan 2024 11:53 AM IST
सार

भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मोबाइल और एंड्रॉयड की दुनिया में भी में बड़ी संख्या में गेम लॉन्च कर दिए गए हैं, जिसमें बच्चे काफी रुचि ले रहे हैं। मंदिर निर्माण से लेकर रामायण के तमाम प्रसंगों पर गेम तैयार किए गए हैं। 

विज्ञापन
Ram Mandir Lord Ram echo on digital platform too games dominate Android market
एंड्रॉयड मार्केट में छा गए भगवान राम से जुड़े मोबाइल गेम्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व प्रभु राम डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी छा गए हैं। एंड्रायड मार्केट में इसका असर ज्यादा है। भगवान राम का मंदिर लोग गेम के माध्यम से मोबाइल पर भी बना रहे हैं। इन एंड्रायड गेम्स की रेटिंग चार से ज्यादा हो गई है। इसके अलावा डिजिटल मार्केट में राम मंदिर का फोटो फ्रेम भी लोग खासा पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रभु राम एवं राम मंदिर से जुड़े एंड्रायड गेम इन दिनों सुर्खियों में हैं। जहां एक ओर पीएम मोदी अपने एक्स हैंडल से प्रभु राम से जुड़े भजन को शेयर कर रहे हैं तो वहीं बच्चे मोबाइल पर गेम के जरिये राम मंदिर का निर्माण कर रहे हैं। आधा दर्जन गेम ऐसे हैं, जिन्हें बच्चों द्वारा खासा पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि इन सभी की स्टार रेटिंग चार से ज्यादा है।‘राम मंदिर दर्शन गेम’ की रेटिंग 4.9 तक पहुंच गई है। ‘श्री राम टेंपल’ को पांच में से 4.3 रेटिंग मिली है। इस गेम के माध्यम से लोग श्री राम टेंपल का थ्री डी निर्माण अपनी इच्छा के अनुसार कर रहे हैं। इसके निर्माण के लिए वर्चुअल औजार, जेसीबी आदि उपकरण भी दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘श्रीमंदिर’ गेम की भी रेटिंग 4.6 हो गई है। इसमें हिंदू पंचाग, हनुमान चालीसा, भजन, आरती एवं तमाम मंदिरों के बारे में बताया गया है। ‘ड्राइंग लार्ड राम’ को भी यूजर पसंद कर रहे हैं। 4.2 रेटिंग वाले इस एप में नाम के अनुरूप भगवान राम की ड्राइंग आसानी से बनाई जा सकती है। इसी तरह ‘ रामायण गेम्स’ की रेटिंग 4.1 है। इसमें राम अलग-अलग चुनौती पूर्ण लेवल पार कर रावण का वध करते हैं।

वहीं ‘लिटिल आर्चर’, ‘लिटिल राम’ गेम को भी खासा पसंद किया जा रहा है। वर्चुअल मार्केट में प्रभु श्री राम पर आधारित मोबाइल कवर भी छा गए हैं। इन कवर को मोबाइल पर कैसे लगाया जाए, उसके बारे में भी विस्तार से बताया गया है। राममंदिर का फोटो फ्रेम भी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed