{"_id":"5f2b13bf8ebc3e3c9831445f","slug":"ram-mandir-bhumi-pujan-vhp-workers-dance-on-the-beat-of-dhol-taache-after-sundarkand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ram Mandir Bhumi Pujan: सुंदरकांड के बाद ढोल ताशे की थाप पर नाचे विहिप कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ram Mandir Bhumi Pujan: सुंदरकांड के बाद ढोल ताशे की थाप पर नाचे विहिप कार्यकर्ता
Thu, 06 Aug 2020 01:47 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
prayagraj
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
492 वर्ष के इंतजार के बाद बुधवार को वह घड़ी आ ही गई, जिसका रामभक्त इंतजार कर रहे थे। अयोध्या में राम मंदिर की भूमि पूजन पीएम द्वारा संपन्न होने के बाद विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भाजपा आदि के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी झूम उठेे। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कार्यालय केसर भवन में एकत्र हुए इन संगठनों से जुड़े लोग ढोल एवं नगाड़े की थाप पर खूब झूमे।
विज्ञापन
prayagraj
- फोटो : prayagraj
इसके पूर्व यहां कार्यालय प्रभारी सुनील सिंह की यजमानी में सुंदर कांड का पाठ भी हुुआ। भगवान राम की आरती में सांसद केसरी देवी पटेल भी शामिल हुई। पूजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद केसर भवन में दिन भर प्रसाद के तौर पर लड्डू बांटे गए। दिन भर में यहां कई क्विंटल लड्डू का वितरण करने के बाद शाम को आतिशबाजी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
prayagraj
- फोटो : prayagraj
कार सेवकों के चेहरे पर दिखी मुस्कान, कहा पूरा हुआ सपना
अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन की तारीख तय होने के बाद ही विहिप ने पांच अगस्त को खास दिन बनाने की तैयारी कर रखी थी। बुधवार को श्री रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के भूमि पूजन के कार्यक्रम के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय केसर भवन में सुबह सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद कीर्तन और भगवान श्री राम की आरती की गई।
prayagraj
- फोटो : prayagraj
इस दौरान रामजन्म भूमि आंदोलन से जुड़े राम भक्त कारसेवकों की भीड़ दिन भर केसर भवन में लगी रही। यहां मंदिर आंदोलन के दौरान कार सेवा कर चुके नैनी के जीत राम अग्रवाल, इस्माइलगंज के त्रियोगी नारायण शुक्ला के चेहरे पर छाई मुस्कान देेखने लायक थी।
prayagraj
- फोटो : prayagraj
इनके अलावा यहां पहुंचे अन्य कार सेवकों ने कहा कि जो सपना रामभक्तों ने सन 90 के दशक में मंदिर आंदोलन के दौरान देखा था, वह आज पूर्ण हुआ। यहां विहिप कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न जनप्रतिनिधि भी केसर भवन में खुशी मनाने के पहुंचे।
prayagraj
- फोटो : prayagraj
रंगीन रोशनी से नहाया केसर भवन, जलाए गए 501 दीपक
केसर भवन कार्यालय के मुख्य द्वार पर एक रंगोली सजाई गई। दिवाली जैसा माहौल हो इसके लिए केसर भवन पर आकर्षक झालर एवं रंग बिरंगी रोशनी बिखेरी गई। शाम को यहां 501 दीपक से कार्यालय को जगमग किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए आतिशबाजी की। मीडिया प्रभारी अश्विनी मिश्र ने बताया कि आज केसर भवन में एकत्र विहिप के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आंदोलन से जुड़े संस्मरण भी साझा किए।
prayagraj
- फोटो : prayagraj
यह गर्व की बात है कि प्रांत कार्यालय में चलने वाले वेद विद्यालय के आचार्य भानु चंद्र शर्मा आज प्रधानमंत्री जी के बगल में बैठ कर मंत्र उच्चारण कर रहे थे। इतना ही नहीं अशोक सिंघल जी के भतीजे सलिल सिंघल यजमान के रूप में अयोध्या में मौजूद रहे।
prayagraj
- फोटो : prayagraj
अश्विनी ने बताया कि विहिप के सुंदर कांड में विमल प्रकाश, आर.एम गोयल, सुरेश अग्रवाल, मोहनलाल पटेल, अनिल सिंह, संजय गुप्ता, अमरनाथ तिवारी, सत्येंद्र मणि शुक्ल, अनुज सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, संदीप चौहान आदि उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने भगवा रंग के ही मास्क पहन रखे थे।