फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ram festival will be celebrated in every village of Kashi province

काशी प्रांत के हर गांव में मनेगा राम महोत्सव

Sun, 12 Jan 2020 01:23 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Jan 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
Ram festival will be celebrated in every village of Kashi province
vishva hindu parishad - फोटो : प्रयागराज
विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक में इस बार राम महोत्सव को गांव-गांव मनाने की रणनीति बनी। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन के अगले छह माह के कार्ययोजना की भी रूपरेखा तय हुई। तय हुआ कि विहिप अपने हित चिंतकों की संख्या का और विस्तार करेगी और संगठन का नेटवर्क मोहल्ले स्तर पर ले जाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक का समापन अब रविवार की शाम चार बजे केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय की मौजूदगी में होगा। इस दौरान चंपत राय विहिप शिविर में बने राम मंदिर के प्रस्तावित मॉडल का अनावरण भी करेंगे।
विज्ञापन


माघ मेला में विहिप के शिविर में प्रांत पदाधिकारियों की बैठक शनिवार चार बजे शुरू हुई। इसका समापन रविवार शाम चार बजे होगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश सिंह ने कहा कि इस मेला शिविर में संगठन द्वारा सामाजिक समरसता के लिए हिंदू समाज की एकता एवं संस्कृति की समक्ष खड़ी चुनौतियों और ज्वलंत विषयों पर चिंतन के लिए कई कार्यक्रम होंगे। संगठन द्वारा समय-समय पर अपनी धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए जो लक्ष्य तय किए जाएंगे उसकी अंतिम रूपरेखा केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय तय करेेंगे।
विज्ञापन


बैठक में राम महोत्सव को धूमधाम से मनाने की रणनीति बनी। बताया जा रहा है कि बैठक में यह भी तय हुआ कि चैत्र वर्ष प्रतिपदा यानी की 22 मार्च से दो अप्रैल 2020 तक भगवान राम की शोभा यात्रा बड़े स्तर पर निकाली जाए। अयोध्या आंदोलन के दौरान जिन गांवों में शिला पूजन हुआ वहां मंदिर निर्माण के पूर्व विहिप भव्य कार्यक्रम करवाएं। बैठक का संचालन प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने किया। इस दौरान प्रांत अध्यक्ष शुभ नारायण, प्रांत मंत्री आनंद सिंह, दिवाकर  नाथ त्रिपाठी, सुरेश अग्रवाल, अविनाश बहादुर, लाल प्रताप सिंह, कृष्ण गोपाल, अमित पाठक, गौरव जायसवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed