फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ram also dominates in the interview of PCS-2023

Prayagraj News: पीसीएस-2023 के इंटरव्यू में भी छाए राम

Tue, 09 Jan 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 09 Jan 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Ram also dominates in the interview of PCS-2023
अयोध्या में 22 जनवरी को प्रस्तावित प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जहां पूरा देश राम मय हो गया है, वहीं पीसीएस-2023 का इंटरव्यू भी इससे अछूता नहीं है। सोमवार से शुरू हुए इंटरव्यू के पहले दिन सवालों में भी भगवान राम छाए रहे। अध्योध्या, राम और प्राण प्रतिष्ठता समारोह को लेकर अभ्यर्थियों से कई प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन

पीसीएस-2023 के तहत 254 पदों पर भर्ती के लिए 12 जनवरी तक चलने वाले इंटरव्यू के लिए 451 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया है। इंटरव्यू के लिए कुल छह बोर्ड गठित किए गए हैं और पहले दिन 90 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। अयोध्या सहित अन्य मुद्दों से जुड़े ज्यादातर सवाल ऐसे रहे, जो अभ्यर्थियों की समझ, उनकी तर्कशक्ति, ज्ञान, सोच, व्यक्तित्व, नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता को परखने वाले रहे।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों से पूछा गया कि पीएम अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे, यह धर्म निरपेक्ष होगा या नहीं? यह भी पूछा गया कि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए राम मंदिर की क्या भूमिका होगी और पूर्व में बनाए गए मंदिरों की अब तक क्या भूमिका रही है? राम ने सीता को वनवास क्यों भेजा और क्या उनका यह निर्णय सही था?
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन परिस्थिति आधारित सवालों की भी अधिकता रही। एक महिला अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि अक्सर देखा जाता है कि महिला ग्राम प्रधान की जगह उसके घर का ही कोई पुरुष ग्राम पंचायत चलाता है। अगर आप एसडीएम बनीं तो इसे कैसे रोकेंगी? एक अन्य महिला अभ्यर्थी से पूछा गया कि अगर आप एसडीएम या डिप्टी एसपी बन जाती हैं तो नौकरी और अपनी लाइफ को एक साथ कैसे मैनेज करेंगी?
प्राथमिक विद्यालय में एक महिला शिक्षक एवं अभ्यर्थी से सवाल किया गया कि आप प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं तो बच्चों को पढ़ाने के कुछ ऐसे तरीके बताएं जो रोचक हों। अलीगढ़ मंडल में जिला सेवा योजन अधिकारी एवं इंटरव्यू में शामिल अभ्यर्थी ने बोर्ड के सदस्यों को बताया कि उन्होंने मैकेनिकल इंजीनिरयरिंग से बीटेक किया है तो अभ्यर्थी से विषय पर आधारित कई सवाल पूछ लिए गए।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग की प्रशासन के संचालन में क्या भूमिका हो सकती है? इससे भ्रष्टाचार को कैसे रोका जा सकता है और रोजगार के क्षेत्र में इसका उपयोग किया कैसे किया जा सकता है? अभ्यर्थियों से यह भी पूछा गया कि मालदीव में मंत्रियों का निलंबन सही है या गलत? आप एसडीएम हैं और आपके क्षेत्र में आपदा आई तो क्या करेंगे? किस टीम को साथ ले जाएंगे?
इंटरव्यू में ये सवाल भी पूछे गए
-आप अपने मित्रों को यूपी का कौन सा शहर घुमाना चाहेंगे और क्यों?
-न्याय संहिता क्या है?
-हाल ही में जापान में आए भूकंप के बारे में क्या जानते हैं। इसके बाद सुनामी को लेकर क्या चेतावनी दी गई थी?
-वन नेशन वन इलेक्शन कमेटी के चेयरपर्सन कौन हैं और यह कमेटी किस तरह काम करेगी?
-ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्या फायदे हैं और क्या नुकसान हैं?
- डॉ.आंबेडकर ने अर्थशास्त्र से डॉक्टरेट किया था तो उन्होंने संविधान क्यों लिखा?
- हिट एंड रन कानून में क्या बदलाव किए गए हैं? इसका विरोध क्यों हो रहा है?- हाल ही में कानूनों में क्या बदलाव किए गए हैं?
- आप एसडीएम क्यों बनना चाहते हैं?
- आपकी कोई एक मजबूती है और एक कमजोरी क्या है?
- जैविक खेती क्या है? इतिहास में क्या इसके प्रमाण मिलते हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed