फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raksha Bandhan: Sisters traveled free in 675 buses, crowd increased after noon

Raksha Bandhan : 675 बसों में बहनों ने किया मुफ्त सफर, दोपहर बाद बढ़ी भीड़

Fri, 08 Aug 2025 10:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Aug 2025 10:01 PM IST
सार

रक्षा बंधन से एक दिन पहले गोरखपुर जाने के लिए प्रीतम नगर की उर्वशी भरद्वाज शुक्रवार दोपहर दो बजे के आसपास सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंचीं। साथ में उनका 14 वर्षीय बेटा उत्कर्ष भी था।

विज्ञापन
Raksha Bandhan: Sisters traveled free in 675 buses, crowd increased after noon
सिविल लाइंस रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रक्षा बंधन से एक दिन पहले गोरखपुर जाने के लिए प्रीतम नगर की उर्वशी भरद्वाज शुक्रवार दोपहर दो बजे के आसपास सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंचीं। साथ में उनका 14 वर्षीय बेटा उत्कर्ष भी था। पर्व पर अपने भाइयों से मिलने की खुशी के साथ वह इसलिए और ज्यादा प्रफुल्लित हो गईं क्योंकि उनके साथ बस में उनका बेटा भी फ्री सफर करेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार योगी सरकार ने महिलाओं के साथ एक सहायक का भी टिकट माफ किया है। उर्वशी जैसी सैकड़ों महिलाओं ने 675 बसों से फ्री सफर का लुत्फ पति, भाई और पुत्र आदि के साथ उठाया।

विज्ञापन


रोडवेज ने भी पर्व के मौके पर विशेष तैयारी की। हालांकि बारिश की वजह से सिविल लाइंस बस स्टेशन और जीरो रोड बस स्टेशन पर सुबह भीड़ कम थी। दोपहर 12 बजते-बजते बस स्टेशन पर महिला यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी। इस दौरान वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर रोडवेज ने बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगाए। प्रयागराज रीजन ने रात आठ बजे तक 675 बसों का संचालन किया।
विज्ञापन


अपने भाई के साथ जौनपुर जा रही शिवांगी ने बताया कि अच्छा हुआ कि सरकार ने लगातार तीन दिन फ्री सफर का मौका दिया है। ऐसे में भाई का भी टिकट नहीं लेना पड़ा। आजमगढ़ जा रही छात्रा सपना ने बताया कि पहले एक दिन ही बस में फ्री सफर की छूट रहती थी। इस वजह से दिक्कत होती थी। इसी तरह भदोही की निधि गुप्ता ने कहा कि महिलाओं के साथ एक सहायक के फ्री सफर का निर्णय सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को कितनी महिलाओं और उनके सहायकों ने फ्री सफर किया, एक दिन बाद ही मालूम पड़ेगा। दोपहर बाद बस स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई थी। कुछ रूट पर अतिरिक्त बसों का भी संचालन किया गया। -रविंद्र कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed