{"_id":"5f25ab8e8ebc3e1452727f4b","slug":"raksha-bandhan-2020-on-raksha-bandhan-this-time-preity-yoga-with-ayushman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan 2020: रक्षाबंधन पर इस बार आयुष्मान संग प्रीति योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raksha Bandhan 2020: रक्षाबंधन पर इस बार आयुष्मान संग प्रीति योग
Sat, 01 Aug 2020 11:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2020
- फोटो : Raksha Bandhan 2020
इस बार रक्षाबंधन का पर्व खुशहाली और समृद्धि का योग लेकर आएगा। तीन अगस्त को एक साथ दो दुर्लभ योग मिलेंगे। सावन का सोमवार होने के साथ ही आयुष्मान योग इस पर्व में चार चांद लगाएगा। इसकेबाद प्रीति योग में भाइयों की कलाई पर राखी बांधी जाएगी। आयुष्मान के साथ प्रति योग लगने से रक्षाबंधन का पर्व इस बार संबंधों में मधुरता और प्रेम में प्रगाढ़ता पैदा करेगा। रक्षा बंधन के निमित्त इस बार बहनें तरह-तरह की राखियां घरों पर ही बना रही हैं। प्रेम के धागे भाइयों की कलाई पर खूब सजेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
तीन अगस्त की सुबह 7:19 बजे से श्रवण नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। भद्राकाल की समाप्ति सुबह 9:26 बजे होगी। इसके बाद श्रवण नक्षत्र से युक्त परमपुण्य प्रदायिनी श्रावणी आरंभ हो जाएगी। इसी के साथ ब्राह्मण मनसा, वाचा, कर्मणा से जाने अनजाने में किए गए पाप कमों से मुक्ति के लिए श्रावणी उपाकर्म का अनुष्ठान नदी तटों व जलाशयों पर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन।
- फोटो : amar ujala
ज्योतिषाचार्य पं ब्रजेंद्र मिश्र के अनुसार श्रवण नक्षत्र में रक्षाबंधन इस बार हर किसी के लिए शुभ है। आयुष्मान योग सुबह 6:38 बजे से ही आरंभ हो जाएगा। इसके बाद प्रीति योग लग जाएगा। आयुष्मान और प्रीति योग दोनों साथ पड़ने से इस रक्षबंधन पर खुशहाली, समृद्धि और सौभाग्य के योग बनेंगे। भद्राकाल समाप्त होने के बाद रक्षाबंधन सुबह 9:26 बजे से आरंभ हो जाएगा। सूर्यास्त तक रक्षाबंधन का मुहूर्त है। ऐसे में बहनें अपने भाइयों की कलाई पर दिन भर राखी बांध सकेंगी। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन का हर किसी को इंतजार है।
रक्षाबंधन का मुहूर्त
--------------------------
सुबह 09:27 से सूर्यास्त तक
रक्षाबंधन का मुहूर्त
--------------------------
सुबह 09:27 से सूर्यास्त तक