फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rakesh Shukla got the Kumbh Gaurav Award in British Parliament

ब्रिटिश पॉर्लियामेंट में राकेश शुक्ला को मिला कुंभ गौरव सम्मान

Mon, 22 Jul 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Shukla got the Kumbh Gaurav Award in British Parliament
Rakesh Shukla got the Kumbh Gaurav Award in British Parliament
ब्रिटिश पार्लियामेंट में राकेश को ‘कुंभ गौरव सम्मान’
विज्ञापन

0 बोले, कुंभ से दिया अर्पण, तर्पण और समर्पण का संदेेश
प्रयागराज। लंदन की ब्रिटिश पार्लियामेंट में एक बार फि र भारतीयों ने धाक जमाई। तालियों के बीच केंद्र सरकार की ओर से कुंभ के विशेष मेला सलाहकार राकेश कुमार शुक्ला को ‘कुंभ गौरव सम्मान’ से नवाजा गया। यह पहल ऐसी प्रतिभाओं को सामने लाने की कोशिश रही, जिन्होंने पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाकर देश का नाम रोशन किया। बाद में उन्होंने कहा, अर्पण तर्पण और समर्पण की हमारी संस्कृति है। कुंभ के माध्यम से पूरी दुनिया को यह संदेश देने की कोशिश की गई कि दुनिया दूसरे देशों को बाजार जबकि भारत पूरी दुनिया को अपना परिवार समझता है। मेरे लिए सुखद है कि हम आयोजन का हिस्सा बने। अब भारतीय पूरे विश्व में अपनी धाक जमाना सीख गए हैं। लंदन की ब्रिटिश पार्लिमेंट में अपने तिरंगे के नीचे खड़े होकर सम्मानित होकर निश्चित रूप से मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।
समारोह के अध्यक्ष ब्रिटेन के सांसद डॉ वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि हमें तय करना है कि हम अपने देश की माटी से इस प्रकार जुड़े रहें कि हमारा अपनापन और भारतीयता लगातार बढ़ती रहे। लंदन की हाउस ऑफ लॉडर्स चेयरमैन ऑफ यूरोपियन एक्सटर्नल अफेयर्स कमेटी, मिनिस्टर ऑफ एनर्जी क्लाईमेट डेवलपमेंट यूके बेरोनीस वर्मा ने कहा कि दुनिया में भारत की धाक बढ़ रही है। संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पं.सुरेश मिश्रा ने कहा कि सात समंदर पार आकर हम भारत का गौरव बढ़ा रहे हैं। इस मंच से हमें भारत की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। शुरुआत में ज्योतिर्विद पं पुरुषोत्तम गौड़ ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

00 दो सौ भारतीय हो चुके सम्मानित
अब तक रविशंकर प्रसाद, मनोज कुमार, नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी, इंद्रा नुई, जैन संत पुलक सागर, लोकेश मुनी, मेजर ध्यानचंद्र, नीरजा भनोत समेत 200 अप्रवासी भारतीयों को बीते सात वर्षों में इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सात साल में सम्मानित किया जा चुका है। इस बार भी कई अप्रवासी भारतीयों को सम्मानित किया गया। इसमें द हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन जीपी हिंदुजा, इंडियन अमेरिकन कंप्यूटर साइंटिस्ट पद्मश्री प्रो.सुभाष चंद्र काक,सीबीएसएल ग्रुप ऑफ कंपनीज के वेद प्रकाश खुराना, मेंबर ऑफ पार्लियामेंट कनाडा डॉ दीपक ओबेराय, राष्ट्र संत विश्राशी माताजी,जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के चेयरमैन नवीन जिंदल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed