फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rakesh in Assistant Registrar Examination

सहायक कुलसचिव परीक्षा में राकेश टॉपर, अमजद को दूसरा स्थान

Thu, 21 Nov 2019 01:18 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rakesh in Assistant Registrar Examination
सहायक कुलसचिव परीक्षा में राकेश
विज्ञापन

टॉपर, अमजद को मिला दूसरा स्थान
यूपीपीएससी की ओर से राज्य विश्वविद्यालयों के लिए 2014 में घोषित हुए थे पद
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय (केंद्रीयित) सहायक कुलसचिव परीक्षा-2014 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है। पांच वर्ष बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से घोषित परिणाम में राकेश कुमार मिश्र पहले स्थान पर रहे। मो. अमजद को दूसरा, विकास को तीसरा, दिनेश कुमार मौर्य को चौथा एवं ज्ञानेंद्र कुमार को पांचवां स्थान मिला। इसके अलावा सफल अभ्यर्थियों में कमल कृष्ण, दीना नाथ यादव, अमृत लाल, हरीश चंद, केश लाल, आनंद कुमार मौर्य, दिनेश कुमार, शशि प्रभा तिवारी, सुनील कुमार सरोज, रीमा श्रीवास्तव, स्वप्ना वार्ष्णेय, प्रेम शंकर, ममता सिंह, अजय कुमार गौतम, चंद्रेश कुमार धीमान का नाम शामिल हैं।

आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि 30 अक्तूबर को लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था। घोषित 20 पदों के लिए सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए 16 नवंबर को बुलाया गया था। इसमें 20 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। अभ्यर्थी अंतिम परिणाम आयोग की वेबसाइट http://uppsc.up.nic.in पर देख सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों के परिणाम के सामने प्रोविजनल लिखा है, वह आयोग की ओर से मांगे गए सभी अभिलेख प्रस्तुत कर दें, अन्यथा अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। आयोग के सचिव ने कहा कि परीक्षा परिणाम से संबंधित प्राप्तांक और कटऑफ अंक की सूचना जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर दी जाएगी। अंकों के संबंध में सूचना के अधिकार अधिनियम-2005 के तहत अलग से प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed