फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rajwada Restaurant Prayagraj

रेस्टोरेंट कर्मचारी की संदिग्ध हाल में मौत

Wed, 20 Nov 2019 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Rajwada Restaurant Prayagraj
दो दिन पहले हुआ था जख्मी, अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन

प्रयागराज। कर्नलगंज स्थित रजवाड़ा रेस्टोरेंट में दो दिन पहले संदिग्ध हालत में जख्मी मजदूर अजीत की इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल उसका पता नहीं मिल सका है, जिससे उसके परिजनों तक सूचना भी नहीं पहुंची है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
माधोकुंज कटरा में रहने वाले तरुण कुमार सिंह विवि रोड पर रजवाड़ा रेस्टोरेंट चलाते हैं। उन्होंने बताया कि चार दिन पहले उनका एक कर्मचारी अचानक छुट्टी पर चला गया। जिसके बाद दो दिन के लिए अल्लापुर लेबर चौराहे से एक मजदूर को लाया गया। उसने खुद का नाम अजीत बताया। जिसके बाद बिना ज्यादा पूछताछ किए उसे काम पर लगा दिया। रात में उसे मजदूरी भी दे दी गई जिसके बाद वह चला गया। हालांकि कुछ देर बाद शराब पीकर वापस आ गया।
विज्ञापन

चूंकि अगले दिन उसे फिर काम करना था, ऐसे में उसके कहने पर वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे छत पर सोने भेज दिया। रात 12 बजे के करीब वह टॉयलेट जाने के लिए नीचे उतरते वक्त सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पहले उसे बेली और फिर एसआरएन में भर्ती कराया गया। जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि उसके घरवालों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed