फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rajpal leader went

चले राजपाल नेता बनने

Mon, 12 Dec 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 12 Dec 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Rajpal leader went
इलाहाबाद - फोटो : allahabad
तकरीबन पौने दौ सौ फिल्मों में काम कर चुके जाने-माने अभिनेता राजपाल यादव रविवार को रील लाइफ से हटकर रीयल लाइफ में सियासी पारी में जोरआजमाइश करते नजर आए। उन्होंने मौजूदा राजनीति की दशा-दिशा पर सवाल उठाए तो उसे दुरुस्त करने का दावा भी किया। बतौर स्टार प्रचारक अपनी सर्व समभाव पार्टी की नीतियां बताईं। साथ ही ‘सबको मौका बार-बार, हमको मौका एक बार’ की अपील भी की।
विज्ञापन


कहा, राजनीति में सेवा के संकल्प से आया हूं। अब तक पार्टियां अपने फायदे के लिए जनता को चुनती रही हैं, अब जनता को मौका है कि वह उस पार्टी को चुने जो उसके हित के लिए काम करे। मेरी पार्टी के लिए फिलहाल उत्तर प्रदेश पहली पारी है। यहां केकिसान परिवार से जुड़ा हूं। यह मेरा प्रदेश है, इसलिए यहीं से शुरुआत करना हमारा हक है। पार्टी स्वाभिमान के लिए प्रदेश में 390 सीटों पर लड़ेगी। मौका मिला तो प्रदेश की दूसरी तस्वीर होगी।
विज्ञापन


फिल्म और राजनीति में किसको तरजीह के सवाल पर कहा, फिल्मों से अलग होने का सवाल ही नहीं लेकिन व्यस्त शिड्यूल के बावजूद शूटिंग आमतौर पर 150 से 200 दिनों तक ही होती है। बाकी वक्त में से हर माह कम से कम आठ दिन के मुताबिक सौ दिन राजनीति की सेवा में रहूंगा। अगले तीन वर्षो में ऐसी कई फिल्में आने को हैं, जिसे आप देखना और अपनी लाइब्रेरी में रखना चाहेंगे। नोटबंदी के सवाल पर कहा, यह जनता की चुनी हुई सरकार का फैसला है लेकिन सरकार को इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए कि जनता को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस क्लब में बातचीत के दौरान राजपाल ने स्पष्ट किया कि किसी पार्टी को कमतर करना नहीं बल्कि बड़ी लकीर खींचना ही मकसद है। पांच सितंबर 2015 को वृंदावन में पार्टी का गठन हुआ था। अभी अपनी जमीन मजबूत करनी है, ऐसे में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं होता। यह भी कि खुद चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं बल्कि पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। बड़े भइया और पार्टी के अध्यक्ष श्रीपाल यादव ही मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे, अब सेनापतियों की तलाश है। इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीपाल यादव ने कहा, चुनाव आयोग की ओर से चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी।


अभिनेता राजपाल यादव ने स्पष्ट किया कि किन्नरों से पार्टी को कोई परहेज नहीं है। वैचारिक स्तर पर समृद्ध और देशसेवा की भावना रखने वाले किन्नरों को भी पार्टी में जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed