फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rajjubhaiya University

सीपीएफ खाता खुलवाने को लेकर अड़े शिक्षक

Sat, 10 Aug 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rajjubhaiya University
Rajjubhaiya University - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज, 9 अगस्त। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में शिक्षकों ने 14 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार से बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं, तब तक आंदोलन को पूरी मजबूती के साथ चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक महासंघ की ओर से जारी धरना-प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों की मांग है कि सभी शासनादेश का कड़ाई से अनुपालन किया जाए, शुल्क की 80 फीसदी धनराशि शिक्षकों के वेतन के रूप में वितरित की जाए, सभी शिक्षकों का सीपीएफ खाता खुलवाना सुनिश्चित किया जाए, महाविद्यालयों में छात्रों का प्रवेश की नियुक्ति संख्या के अनुसार किया जाए, शिक्षकों का भौतिक सत्यापन कोर टीम के साथ कराया जाए और उसकी वीडियो रिकार्डिंग कराकर उसे सार्वजनिक किया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा शिक्षकों का डेटा योग्यता एवं अनुभव के साथ आधार कार्ड से लिंक कर ऑनलाइन किया जाए, बिना उचित प्रक्रिया के प्रबंधन द्वारा शिक्षकों को महाविद्यालय से निष्कासित न किया जाए, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देना सुनिश्चित की जाए और परीक्षाओं के सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक किया जाए। धरना-प्रदर्शन में आंदोलन के संयोजक ख्वाजा शमशाद समेत डॉ. पीएन शर्मा, डॉ. ममता सिंह चौहान, डॉ. पंकज श्रीवास्तव, डॉ. अजय कुमार, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ. अखिलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed