फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rajju Bhaiya University: State University prepares to stop admit cards of 153 colleges,

Rajju Bhaiya University: राज्य विवि ने की 153 कॉलेजों के प्रवेश पत्र रोकने की तैयारी, AISHE पर डाटा अपलोड नहीं

Fri, 12 Apr 2024 03:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Apr 2024 03:21 PM IST
सार

राज्य विवि की वार्षिक सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ के करीब 700 संघटक महाविद्यालयों के चार लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 153 महाविद्यालयों ने अब तक एआईएसएचई पर डाटा अपलोड नहीं किया है।

विज्ञापन
Rajju Bhaiya University: State University prepares to stop admit cards of 153 colleges,
रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की 15 अप्रैल से शुरू होने जा रही वार्षिक सम सेमेस्टर परीक्षा (सत्र 2023-24) के लिए 153 महाविद्यालयों के प्रवेश पत्र रोके जा सकते हैं। अखिल भारतीय उच्चतर शिक्षा सर्वेक्षण (एआईएसएचई) के पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं करने पर विवि प्रशासन ने कॉलेजों को यह चेतावनी दी है। संबंधित कॉलेजों को डाटा अपलोड करने के लिए 13 अप्रैल तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन


राज्य विवि की वार्षिक सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ के करीब 700 संघटक महाविद्यालयों के चार लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें से 153 महाविद्यालयों ने अब तक एआईएसएचई पर डाटा अपलोड नहीं किया है।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्रालय ने 2010-11 से वेब-आधारित वार्षिक अखिल भारतीय सर्वेक्षण शुरू किया है। इसमें उच्च शिक्षा प्रदान करने वाले सभी संस्थान शामिल हैं। संस्थानों को शिक्षकों की संख्या, छात्र नामांकन, पाठ्यक्रम, परीक्षा परिणाम, वित्त, बुनियादी ढांचे समेत कई मापदंडों पर डाटा भरना पड़ता है। साथ ही सकल नामांकन अनुपात, छात्र-शिक्षक अनुपात, लिंग समानता सूचकांक, प्रति छात्र व्यय का डाटा उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिल भारतीय उच्चतर शिक्षा सर्वेक्षण, उत्तर प्रदेश के राज्य नोडल अधिकारी संजय कुमार दिवाकर की ओर से आठ अप्रैल को विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पत्र जारी कर कहा गया था कि एआईएसएचई पोर्टल पर 172 संस्थानों का डाटा लंबित प्रदर्शित हो रहा है। इस पर राज्य विवि की परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनीता यादव ने 169 कॉलेजों के प्राचार्यों एवं प्रबंधकों को पत्र जारी किया था।

उन्होंने पत्र में कहा था कि 13 अप्रैल तक डाटा अपलोड नहीं किया गया तो आगामी परीक्षा में विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र रोक दिए जाएंगे। वार्षि सम सेमेस्टर की सत्र 2023-24 की परीक्षा 15 अप्रैल से शुरू होने जा रही है और अब तक 153 महाविद्यालयों ने पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं किया है। शुक्रवार देर रात तक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने हैं। डाटा अपलोड न करने के कारण 153 कॉलेजों के विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र रोकने की तैयारी की गई है।

परीक्षा नियंत्रक ने 10 अप्रैल को दोबारा जारी किए गए नोटिस में कहा है कि अगर संबंधित महाविद्यालय 13 अप्रैल तक डाटा अपलोड नहीं करते हैं तो उनके विद्यार्थियों प्रवेश पत्र रोक लिए जाएंगे। ऐसे में विद्यार्थी परीक्षा से वंचित रह जाएंगे।

आज परीक्षा केंद्रों पर लग जाएगी अंतिम मुहर

राज्य विवि वार्षिक सम सेमेस्टर सत्र 2023-24 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण की अंतिम लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी जाएगी। इससे पूर्व जारी परीक्षा केंद्रों की लिस्ट पर 11 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गई थीं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद शुक्रवार देर शाम तक परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed