फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rajju Bhaiya University has seen a 24-fold increase in students in the last five years

PRSU : रज्जू भय्या विवि में पिछले पांच वर्षों में 24 गुना बढ़े विद्यार्थी, संकाय दो से हुए सात

Sun, 15 Mar 2026 12:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 15 Mar 2026 12:39 PM IST
सार

प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे कर लिए हैं। विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में विवि में 24 गुना विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है।

विज्ञापन
Rajju Bhaiya University has seen a 24-fold increase in students in the last five years
रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे कर लिए हैं। विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में विवि में 24 गुना विद्यार्थियों की संख्या बढ़ी है। बताया कि आज के पांच साल पहले जहां विवि परिसर में केवल 125 छात्र-छात्राएं अध्ययनतर थे, वहीं आज 3026 छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे हैं। पांच साल पहले विवि में केवल दो संकाय संचालित थे लेकिन आज आज सात संकाय संचालित हैं।

विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में स्थापित इस विश्वविद्यालय से वर्तमान में 700 से अधिक संबद्ध महाविद्यालय हैं, जहां पांच लाख से अधिक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। शिक्षण व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए परिसर में 108 ‘स्मार्ट क्लासरूम’ तैयार किए गए। इसके अतिरिक्त छात्रों को लिए कंप्यूटर लैब, डिजिटल लैब, ई-लाइब्रेरी और ई-एक्सेस की सुविधाएं भी दी गई हैं। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल मैदान, जिम, योग और थेरेपी सेंटर संचालित हैं। वर्तमान में लगभग 200 छात्र और 150 छात्राएं परिसर के छात्रावासों में रह रहे हैं। परिसर में दो नए छात्राओं के हॉस्टल का निर्माण कार्य चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed