फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rajju bhaiya state university last year examiniation to be held on September 18

Prayagraj News: रज्जू भैया विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 18 सितंबर से शुरू होंगी

Thu, 03 Sep 2020 08:01 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
rajju bhaiya state university last year examiniation to be held on September 18
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय में स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 18 सितंबर, परास्नातक एवं प्रोफेशनल कोर्स के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं दो अक्तूबर से होंगी। बुधवार को परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। विवि की परीक्षा समिति ने निर्णय लिया है कि कोरोना के चलते स्नातक के उन विषयों की परीक्षा कराई जाएगी, जो मार्च में नहीं हो सकी थी। विवि की ओर से पहली बार ऑनलाइन परीक्षा कराई जाएगी। विवि की ओर से पीजी एवं प्रोफेशन कोर्स के सम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


राज्य विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ. अविनाश श्रीवास्तव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि सम सेमेस्टर में विलंब शुल्क के साथ ही तीन सितंबर से आठ सितंबर के मध्य ऑनलाइन फार्म जमा होंगे। पीआरओ की सूचना में कहा गया है कि बीकॉम की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया, जल्द परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


परीक्षा में सवा लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि स्नातक अंतिम वर्ष (बीए,बीएससी, बीकॉम) परास्नातक, विधि एवं अन्य प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष की परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में लगभग सवा लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश के अचनुसार 2019-20 की अवशेष परीक्षा में लागू कर अंकपत्र में प्रमोट लिखकर परीक्षाफल घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed