फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rajju Bhaiya State University examinations postponed till May 15

रज्जू भैया राज्य विवि की परीक्षाएं 15 मई तक स्थगित 

Tue, 20 Apr 2021 12:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 20 Apr 2021 12:52 AM IST
सार

  • शासन के निर्देश पर कुलपति परीक्षा स्थगित करने का निर्देश जारी किया, परीक्षा की तिथि पर फैसला बाद में

विज्ञापन
Rajju Bhaiya State University examinations postponed till May 15
prayagraj news: Rajju Bhaiya State University Prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते  प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 15 मई तक रोक दी गई हैं। कुलपति डॉक्टर अखिलेश कुमार सिंह ने शासन के निर्देश पर विवि की विषम सेमेस्टर की प्रायोगिक और मौखिक परीक्षाएं स्थगित करने का आदेश जारी किया है। कुलपति के निर्देश के बाद परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर कुलदीप सिंह ने परीक्षा स्थगित करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि विषम सेमेस्टर की लिखित परीक्षा मार्च में मंडल के चारों जिलों (प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर, प्रतापगढ़) में पूरी कर ली गई है। अब विवि प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षा की तैयारी में लगा है। विवि की ओर से इसी बीच वार्षिक परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई थी। इस बच वार्षिक परीक्षा पंचायत चुनाव के चलते स्थगित कर दी गई।  
विज्ञापन


कुलपति ने निर्णय लिया था कि पंचायत चुनाव के बाद परीक्षा कराई जाएगी। अब शासन की ओर से सभी परीक्षा स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि कुलपति की मंजूरी के बाद अब सभी परीक्षाएं 15 मई तक स्थगित कर दी गई हैं। विवि अब शासन से निर्देश मिलने के बाद परीक्षा की नई तिथि जारी करेगा। शासन के निर्देश के बाद ही परीक्षा केंद्रों के निर्धारण का काम रोक दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed