फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rajapur School Uncle Chowdhury will tell the children

चाचा चौधरी बच्चों को बताएंगे कचरा प्रबंधन का तरीका

Tue, 18 Dec 2018 12:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 18 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
चाचा चौधरी का किरदार अब स्कूली बच्चों को कचरा प्रबंधन का तरीका बताएगा। नगर निगम ने की ओर से बच्चों को चाचा जी की कॉमिक्स पढ़ाकर कूड़ा प्रबंधक का पाठ पढ़ाया जाएगा। इसके लिए शहर के विभिन्न प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। कॉमिक्स के साथ बच्चों को स्वच्छता संकल्प पत्र भी भरवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नगर निगम के अपर नगर आयुक्त और स्वच्छता प्रभारी ऋतु सुहास ने यह पहल शुरू की। उन्होंने सोमवार को राजापुर प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बीच पहुंचकर ‘चाचा चौधरी और बॉय-बॉय कचरा’ शीर्षक वाली कॉमिक्स नि:शुल्क वितरित कराईं। अध्यापकों के साथ बच्चों को स्वच्छता का महत्व बताया। उनसे कहा कि सफाई का जीवन में बड़ा महत्व है। इससे न केवल हम बल्कि परिवार और समाज के लिए नेक काम करते हैं।
विज्ञापन

बच्चों से स्वच्छता संकल्प पत्र भी भराया गया। कुछ बच्चों को कॉमिक्स के साथ दिए गए शपथ पत्र भरवा कर लाने को कहा गया। ऋतु ने बताया कि अब तक पांच हजार से अधिक कॉमिक्स का वितरण करा कर स्वच्छता अभियान से स्कूली बच्चों को भी जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान जी ने भी दिया स्वच्छता का संदेश
प्रयागराज।नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेंद्र कुमार तिवारी उर्फ दुकान दी ने सोमवार को सिविल लाइंस बस अड्डे और रेलवे स्टेशन के आसपास को लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने लोगों को बताया कि पालिथीन का प्रयोग न करें। खुले में शौच से बचें, हमेशा सार्वजनिक शौचालयों में जाएं। घर से बाजार जाएं तो कपड़े के झोले ले जाएं, इससे पालिथीन के कैरीबैग की आदत छूट जाएगी। उन्होंने खाद्य सामग्री या उनके रैपर खुले में न फेंकने को भी कहा। इसके लिए जगह-जगह लगे डस्टबिन का प्रयोग करें तो शहर भी स्वच्छ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed