{"_id":"5eb066588ebc3e904e1cb9ad","slug":"raise-the-immunity-from-aayurved-city-news-ald2749776141","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेद से बढ़ाएं इम्युनिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेद से बढ़ाएं इम्युनिटी
विज्ञापन
आयुर्वेद से प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ाएं और खुद को कोविड जैसी बीमारी से बचाएं। यह विचार आयुर्वेदाचार्य डॉ. जीएस तोमर ने सोमवार को ऑनलाइन कार्यशाला के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद से हम कोरोना की जंग जीत जाएंगे। आरोग्य भारती, एपेक्स इंस्टीटूयूट ऑफ आयुर्वेंद मेडिसिन चुनार की ओर से आयोजित सेमिनार में कोरोना से बचाव के उपाय बताए गए। विशेषज्ञों ने कोरोना के उपचार में आयुर्वेंद की उपयोगिता बताई। प्रारंभ में प्रो. जीएस तोमर ने कहा कि आयुर्वेद संपूर्ण जीवन दर्शन है। उन्होंने कहा कि आयुष मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक हमें आयुर्वेंदिक दवाओं से इम्युनिटी बढ़ाने के प्रयास करने चाहिए। व्यायाम, प्रणायाम, संयमित जीवन से फेफड़ों को शक्ति मिलेगी।
आरोग्य भारती के प्रांत अध्यक्ष डॉ. इंद्र नील बसु ने कहा कि तुलसी, सोंठ, दालचीनी और काली मिर्च का काढा कोरोना संक्रमण से बचाएगा। सेमिनार में विशेषज्ञों ने गिलोय, अश्वगंधा, शिरिष क्वाथ जैसी औषधियों के बारे में जानकारी देकर उनकी उपयोगिता बताई। इस मौके पर एपेक्स के चेयरमैन डॉ. गणेश प्रसाद अवस्थी, बीएचयू के प्रो. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. अवनीश पांडेय, प्रो. यशवंत चौहान, डॉ. अभय तिवारी, डॉ. अंजना सक्सेना ने आयुर्वेदिक औषधियों और कोविड संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी। डॉ. सुनील मिस्त्री ने धन्यवाद ज्ञापित किया।