{"_id":"579bb8b34f1c1b704721e11a","slug":"rain-water-filled-in-many-parts-of-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से शहर के कई इलाकों में भरा पानी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 30 Jul 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को दोपहर हुई तेज बारिश से आजाद पार्क के पास भरा पानी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में शुक्रवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश ढेरों मुसीबतें भी साथ लाई। बारिश से शहर के ज्यादातर इलाकों में सड़क, गलियां पानी-पानी हो गईं। शहर के पॉश इलाकों से लेकर पुराने मोहल्लों में हर तरफ जलभराव ने शहरियों के लिए भारी मुसीबत खड़ी कर दी है। नाले-नालियां जाम होने से स्थिति और बदतर हो गई। अल्लापुर, जार्जटाउन, टैगोर टाउन, कोठापार्चा, नखास कोहना, मुट्ठीगंज, करेली, कालिंदीपुरम आदि मोहल्लों में जलभराव से लोग परेशान रहे। सिविल लाइंस की कई सड़कें जलमग्न हो गईं तो ऊंचाई वाले मोहल्ले कटरा में भी जगह-जगह जलभराव हो गया। इस बीच शहर की तमाम धंसी सड़कों ने भी लोगों को खासा परेशान कर दिया।
अमूमन सावन के महीने में मूसलाधार बारिश कम ही होती है। लेकिन शुक्रवार को दिन में हुई बारिश ने सारी कसर पूरी कर दी। पानी इस कदर बरसा कि शहर के कई बड़े नाले ओवरफ्लो हो गए। अल्लापुर, टैगोर टाउन, जार्जटाउन, बाई का बाग, रामबाग, कीडगंज के कुछ हिस्से, अलोपीबाग, लूकरगंज इलाकों में कुछ ही देर में पानी भर गया। कई जगह तो नाले का पानी लोगों के घर में प्रवेश कर गया। जार्ज टाउन में सी वाई चिंतामणि रोड, टैगोर टाउन में कई सड़कों पर बंगलों में घुटने तक पानी भर गया तो सिविल लाइंस में नवाब युसफ रोड, स्मिथ रोड रेलवे कालोनी में भी पानी घरों में घुस गया। शहर के निचले इलाके अल्लापुर की बात करें तो यहां तकरीबन सभी सड़कें, गलियां पानी से लबालब हो गई। नालों की सफाई ठीक ढंग से न होने के कारण बाघम्बरी रोड, बाघम्बरी हाउसिंग स्कीम, मटियारा रोड, तिलक नगर, हैजा अस्पताल, किदवई नगर की सड़कों पर तकरीबन डेढ़ फीट तक पानी भर गया।
पुराने शहर के प्रवेश द्वार निरंजन पुल के नीचे बारिश की वजह से खूब जलभराव हो गया। जलभराव हो जाने की वजह से यहां वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे यहां काफी देर तक दोनों ओर से वाहनों का संचालन ठप हो गया। लीडर रोड पर इलाहाबाद जंक्शन के सामने से लेकर पुष्पराज सिनेमा तक, काटजू रोड पर स्टेशन के सामने से मस्जिद तक, शाहगंज थाने से आंख के अस्पताल तक सड़क पानी में डूब गई। लूकरगंज में अग्रसेन इंटर कालेज के आसपास भारी जलभराव हो गया। बाई का बाग स्थित बंगाली टोला, कोठा पार्चा, रामबाग सुंदरम टावर चौराहा, आजाद नगर, कीडगंज स्थित त्रिवेणी रोड, मीरापुर सब्जी मंडी, नेहरू नगर, कर्नलगंज थाने सामने आदि के साथ शहर के कई अन्य इलाकों में जबरदस्त जलभराव हुआ। कई इलाकों में नालियां पाट देना भी जलभराव की प्रमुख वजह रही। उधर प्रीतम नगर, कबीर आश्रम के आसपास बनी नई कालोनियों में भी बारिश ने खूब हायतौबा मचा दी। यहां भी कई सड़कों पर जलभराव हो जाने से लोगों को खासी परेशानी हुई।