{"_id":"5763000b4f1c1bc16f11b94b","slug":"rain-clouds-dispersed-locality-somewhere-dry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादलों ने बांटे मुहल्ले कहीं बारिश तो कहीं सूखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादलों ने बांटे मुहल्ले कहीं बारिश तो कहीं सूखा
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
मौसम हुआ सुहाना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल की पहली बारिश में ही बादलों ने लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर दिया। किसी मुहल्लों में झमाझम बारिश हुई तो कहीं सूखा पड़ा रहा। खासकर शहर और गंगापार के इलाके में सूखे जैसी स्थिति रही। हालांकि बादलों ने अपना डेरा डाले रखा लेकिन वे बरसे नहीं। बादलों के छाए रहने से और पश्चिम की हवाओं के चलने से मौसम नम रहा और अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से नीचे आ गया और नमी में भी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई। संभावना जताई जा रही है कि मौसम का मिजाज आगे भी ऐसे ही बना रहेगा।
निमभन वायुदाब के चलते दक्षिण पूर्व की हवाओं ने तेजी दिखाई तो बादल इलाहाबाद और उसके आसपास के ऊपरी क्षेत्रों में मंडराने लगे। यह बृहस्पतिवार को भी बने रहे। दोपहर डेढ़ बजे के बाद कौशांबी जिले से सटे इलाके बमरौली और यमुनापार नैनी सहित कई इलाकों में जमकर बारिश की।
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को 33.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। दिन का तापमान बुधवार को 4.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 26.8 डिग्री और रात का तापमान पांच डिग्री गिरकर 26.4 डिग्री पर आ गया। तापमान गिरने के साथ अधिकतम नमी 27 फीसदी चढ़कर 85 फीसदी पर और न्यूनतम नमी 19 फीसदी बढ़कर 56 पर पहुंच गई। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार मानसून लगातार नजदीक आता जा रहा है। यह उसी का असर है।