{"_id":"683f48aa09d059756b0ae904","slug":"rain-accompanied-by-storm-many-trees-fell-road-blocked-allahabad-news-c-407-1-sald1007-3188-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: आंधी के साथ हुई बारिश, कई पेड़ गिरे, रास्ता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: आंधी के साथ हुई बारिश, कई पेड़ गिरे, रास्ता जाम
विज्ञापन
फूलपुर प्रतापपुर मार्ग पर आंधी व बारिश में सड़क पर गिरा पेड़ व लगा जाम।
आंधी के साथ हुई बारिश से इलाके में कई पेड़ गिर गए। इससे कई जगह यातायात प्रभावित रहा। फूलपुर-प्रतापपुर मार्ग पर घंटे भर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, तेज हवाओं के कारण जगह-जगह टीन शेड भी उड़ गए।
करीब दो बजे तेज आंधी के साथ प्रतापपुर इलाके में हुई बारिश की वजह से क्षेत्र के कई गांव में दो दर्जन से अधिक पेड़ गिर गए। यही नहीं, प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर स्थित पुराना पीपल का पेड़ भी गिर गया। जिसमें दबकर दो बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं।
प्रतापपुर के श्रीरामपुर तिराहे पर नीम, शीशम व बबूल का पेड़ गिर जाने से फूलपुर-प्रतापपुर मार्ग पर घंटे भर जाम लगा रहा। फूलपुर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया। तब जाकर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
पांच किलोमीटर में आधे घंटे आंधी के साथ बारिश
बारिश और आंधी का सबसे ज्यादा असर प्रतापपुर ब्लॉक मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर की परिधि में रहा। यहां आधे घंटे हुई बारिश से खेतों में पानी लग गया। वहीं, दो दर्जन से अधिक पेड़ गिर गए।
टूट कर गिरे आम
तेज हवाओं के कारण बगीचों में आम टूटकर जमीन पर गिर गए। आम की रखवाली कर रहे अब्दुल सत्तार का कहना है कि पेड़ पर अच्छे किस्म के आम लगे थे। उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।