{"_id":"623f491873712d58e537504e","slug":"railways-two-summer-specials-will-run-for-mumbai-via-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे : प्रयागराज होकर मुंबई के लिए चलेगी दो समर स्पेशल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे : प्रयागराज होकर मुंबई के लिए चलेगी दो समर स्पेशल
Sun, 27 Mar 2022 02:41 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 27 Mar 2022 02:41 AM IST
सार
बलिया से गाड़ी संख्या 01026 तीन अप्रैल से एक जुलाई तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार की दोपहर 3.15 बजे चलकर रात 9.35-9.55 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं उसके बाद चित्रकूट, महोबा, खजुराहो, टीकमगढ़, ललितपुर के रास्ते अगले दिन रात 3.35 बजे लोकमान्य तिलक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
समर स्पेशल एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई जाने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने बलिया-लोकमान्य तिलक, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। दोनों ही ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन और खजुराहो के रास्ते संचालित होगी।
विज्ञापन
बलिया से गाड़ी संख्या 01026 तीन अप्रैल से एक जुलाई तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार की दोपहर 3.15 बजे चलकर रात 9.35-9.55 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं उसके बाद चित्रकूट, महोबा, खजुराहो, टीकमगढ़, ललितपुर के रास्ते अगले दिन रात 3.35 बजे लोकमान्य तिलक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
वापसी में गाड़ी संख्या 01025 लोकमान्य तिलक से शुक्रवार, रविवार एवं मंगलवार की दोपहर 2.15 बजे चलकर अगले दिन शाम 6.50-7.15 बजे प्रयागराज एवं रात 1.45 बजे बलिया पहुंच जाएगी। इसी तरह गोरखपुर से गाड़ी संख्या 01028 का संचालन चार अप्रैल से दो जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार की दोपहर 2.25 बजे होगा, जो रात 9.35-9.55 बजे प्रयागराज एवं अगले दिन रात 3.35 बजे लोकमान्य तिलक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
लोकमान्य तिलक से गाड़ी संख्या 01027 का संचालन दो अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक बृहस्पतिवार, शनिवार, सोमवार और मंगलवार को होगा। 22 कोच की इन दोनों ही ट्रेन में स्लीपर के 11, एसी थ्री के चार, एसी टू का एक, सामान्य श्रेणी के चार एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।