{"_id":"68e82993ed96739b28050732","slug":"railways-to-run-special-trains-for-pcs-exam-allahabad-news-c-3-1-ald1024-734067-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पीसीएस परीक्षा के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पीसीएस परीक्षा के लिए रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
पीसीएस (प्री) परीक्षा-2025 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है। ट्रेनों का संचालन आवश्यकतानुसार किया जाएगा। इसके अलावा रूटीन ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया जा सकता है, ताकि अभ्यर्थी रूटीन ट्रेनों के माध्यम से गंतव्य के लिए रवाना हो सके।
पीसीएस परीक्षा सूबे के 75 जिलों में 12 अक्तूबर को होगी। इसमें भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए एनसीआर के प्रयागराज मंडल ने विशेष तैयारी की है।
रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ जंक्शन, टूंडला, इटावा, मैनपुरी आदि पर विशेष निगरानी एवं यात्री सहयोग के लिए अधिकारियों, वाणिज्य कर्मचारियों, रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस की टीमों को तैनात कर रहा है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशनों की गतिविधियों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। अभ्यर्थियों के आवागमन के सुचारू संचालन के लिए प्रयागराज मंडल ने रिजर्व रेकों की व्यवस्था की है। मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि स्पेशल ट्रेन का संचालन दादरी, टूंडला, कानपुर सेंट्रल एवं प्रयागराज जंक्शन से किया जा सकता है।