{"_id":"6aabf413bc89096fc50a4001","slug":"railways-three-special-trains-announced-for-chhath-and-diwali-rush-relief-for-passengers-traveling-to-bihar-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे : छठ और दिवाली की भीड़ के लिए तीन स्पेशल ट्रेनों का एलान, बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे : छठ और दिवाली की भीड़ के लिए तीन स्पेशल ट्रेनों का एलान, बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
Thu, 17 Sep 2026 07:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 17 Sep 2026 07:37 PM IST
सार
छठ पर्व के मौके पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन का एलान किया है।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : freepik
विस्तार
छठ पर्व के मौके पर बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन का एलान किया है। छठ और दिवाली को लेकर रेलवे ने बिहार के तमाम स्टेशनों से गुजरने वाली नई दिल्ली-हावड़ा, आनंद विहार-भागलपुर एवं नई दिल्ली-दानापुर ट्रेन चलाए जाने का शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन
अमर उजाला ने छठ पर्व के पूर्व बिहार जाने वाली ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची और नो रूम का मुद्दा उठाया था। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने तीन स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा की है। आने वाले दिनों में कुछ और स्पेशल ट्रेनों की घोषणा संभव है।
विज्ञापन
04052 नई दिल्ली-हावड़ा यह गाड़ी बिहार के बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, क्यूल, झांझा, जसडीह और मधेपुर स्टेशन पर रुकेगी और दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। सूबेदारगंज में इसका आगमन शनिवार सुबह 06:10- 06:15 होगा। वहीं, वापसी में हावड़ा से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 04051 का संचालन चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को होगा। सूबेदारगंज स्टेशन पर यह गाड़ी शाम 06:40 बजे पहुंचेगी और 06:45 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
इसी तरह भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, शेखपुरा के लिए गाड़ी संख्या 04062 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर दस अक्तूबर से 25 नवंबर तक हर रोज दोपहर 12 बजे चलकर रात 10:45-10:50 बजे सूबेदारगंज आएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04061 का संचालन 12 अक्तूबर से 27 नवंबर तक होगा। यह गाड़ी सुबह 06:30 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी और 06:35 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी तरह नई दिल्ली से दानापुर के लिए गाड़ी संख्या 04090 का संचालन प्रत्येक शुक्रवार को दो अक्तूबर से 20 नवंबर तक होगा। प्रयागराज जंक्शन पर इसका आगमन-प्रस्थान सुबह 8:55-9:00 बजे और वापसी में गाड़ी संख्या 04089 प्रत्येक शनिवार तीन अक्तूबर से 21 नवंबर तक चलेगी। जंक्शन पर रात 12:05 बजे ट्रेन का आगमन और रात 12:15 बजे प्रस्थान होगा।