फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   railways emplooyes wil get salary this month

इस बार सभी रेलकर्मियों का कल ही खाते में आ जाएगा वेतन

Tue, 24 Sep 2019 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
railways emplooyes wil get salary this month
railways emplooyes wil get salary this month
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन के सभी 65 हजार रेलकर्मियों के सितंबर माह का वेतन इस बार 25 सितंबर को ही उनके खाते में आ जाएगा। आगामी दिनों में बैंकों में होने वाली छुट्टियों एवं हड़ताल की वजह से रेलवे ने सितंबर माह का वेतन 25 सितंबर को ही रेलकर्मियों के खाते में स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में सोमवार को ही रेलवे बोर्ड की ज्वाइंट डायरेक्टर मंजू की ओर से एनसीआर जोन समेत सभी जोनल रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

रेलवे कर्मियों का वेतन सेवामाह के आखिरी दिन ही उनके खाते में आता है। अगर किसी माह के अंतिम दिन रविवार या शनिवार पड़ रहा है तो उससे एक दिन पूर्व ही रेलवे कर्मियों के खाते में वेतन स्थानांतरित कर दिए जाने का प्रावधान है। इस माह 26 और 27 सितंबर को बैंकों की राष्ट्रीय हड़ताल है। इसके बाद रविवार एवं अन्य त्योहार की छुट्टियां हैं। इसी वजह से रेलवे बोर्ड ने 25 सितंबर को सभी रेल कर्मियों और अफसरों का वेतन खाते में भेजने का पत्र जारी किया है। ऐसे में इस बार प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी समेत सभी जिलों में कार्यरत रेल कर्मियों को सेवा माह समाप्त होने के पांच दिन पूर्व ही सैलरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed