फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railways demolished illegal construction in Azad Nagar, notice was given only last month

Prayagraj : आजाद नगर में रेलवे ने ध्वस्त किए अवैध निर्माण, पिछले माह ही दिया गया था नोटिस

Thu, 22 May 2025 05:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 May 2025 05:40 PM IST
सार

प्रयागराज-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड पर तीसरी लाइन के लिए रेलवे लगातार अपनी जमीन से अवैध कब्जे हटा रहा है। इसी कड़ी में साउथ मलाका के आजाद नगर मोहल्ले से गुजरने वाले दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर रेलवे प्रशासन ने अपनी जमीन से कई अवैध निर्माण हटाए।

विज्ञापन
Railways demolished illegal construction in Azad Nagar, notice was given only last month
रेलवे ने साउथ मलाका के पास गिराया अवैध निर्माण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज-पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलखंड पर तीसरी लाइन के लिए रेलवे लगातार अपनी जमीन से अवैध कब्जे हटा रहा है। इसी कड़ी में साउथ मलाका के आजाद नगर मोहल्ले से गुजरने वाले दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर रेलवे प्रशासन ने अपनी जमीन से कई अवैध निर्माण हटाए। बुलडोजर की मदद से दोपहर में हुई कार्रवाई के दौरान आधा दर्जन अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यहां रेलवे ट्रैक किनारे वर्षों से लोग अवैध निर्माण कर रहे थे। इन सभी को रेलवे की ओर अवैध कब्जा हटाने के लिए पूर्व में कहा जाता रहा। इस बीच रेलवे द्वारा वहां नोटिस दिए जाने की कार्रवाई की गई। तमाम घरों में नोटिस चस्पा भी किए गए। कहा गया कि लोग खुद ही अपने अवैध निर्माण हटा लें। इस बीच जब लोगों ने अपने अवैध निर्माण नहीं हटाए तो बृहस्पतिवार की सुबह ही रेलवे की टीम जेसीबी के साथ आजाद नगर पहुंच गई। वहां रेलवे की टीम पहुंचते ही हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


इस बीच लोगों को समय दिया गया कि वह अपने सामान आदि हटा लें। इसके बाद लोगों ने अपने सामान हटाने शुरू कर दिए। कुछ घंटे की इंतजार के बाद दोपहर दो बजे बाद रेलवे की टीम ने वहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। घंटे भर से ही कम समय में वहां अवैध निर्माण गिरा दिए गए। इस बारे में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह का कहना है कि पूर्व में यहां नोटिस दी गई थी। कहा कि रेलवे की जमीन पर जहां भी अवैध कब्जे हैं उसे हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed