फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway workers gave exam for promotion, more than 69 percent attendance on first day

प्रमोशन के लिए रेलकर्मियों ने दी परीक्षा, पहले दिन 69 फीसदी से ज्यादा उपस्थिति

Wed, 04 Aug 2021 08:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 04 Aug 2021 08:51 PM IST
सार

  • प्रमोशन के लिए रेलकर्मियों ने दी परीक्षा, पहले दिन 69 फीसदी से ज्यादा उपस्थिति 

विज्ञापन
Railway workers gave exam for promotion, more than 69 percent attendance on first day
ऑनलाइन एग्जाम - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पांच वर्ष के अंतराल के बाद रेलवे में विभागीय प्रमोशन के लिए बुधवार से ऑन लाइन परीक्षा शुरू हुई। तकनीशियन-3 ( कैरेजएंड वैगन),  तकनीशियन-3/ट्रैक मशीन, जूनियर ट्रांसलेटर (राजभाषा ) आदि पदों पर प्रमोशन के लिए हुई इस परीक्षा के लिए पहले दिन 11 शहरों में 1370 रेलकर्मी इस परीक्षा में शामिल हुए। इस दौरान 609 रेलकर्मी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


रेलवे की विभागीय प्रोन्नति परीक्षा की खास बात यह रही कि इस बार रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी ) की ओर से सभी केंद्रों में जैमर लगवाए गए। ताकि कोई भी रेलकर्मी इलेक्ट्रानिक डिवाइस का प्रयोग न कर सके। विभागीय परीक्षा के पहले दिन आगरा में दो एवं प्रयागराज, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, ग्वालियर, मथुरा, कानपुर, वाराणसी, झांसी में बनाए गए एक-एक केंद्र में हुई। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्र सीसीटीवी से लैस रहे। उन सभी केंद्रों की लाइव फुटेज आरआरसी चेयरमैन अपने कार्यालय से लगातार देखते रहे।
विज्ञापन


यहां बनाए गए कंट्रोल कमांड सेंटर से सभी केंद्रों की मॉनिटरिंग हुई। आरआरसी चेयरमैन अतुल मिश्र ने बताया कि आज 1979 रेलकर्मियों को परीक्षा में शामिल होना था। तीन पॉलियों में हुई इस परीक्षा में आज 1370 रेलकर्मी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार पांच अगस्त को भी परीक्षा तीन पॉलियो में होगी। इस दौरान पहली पॉली में  असिस्टेंट लोको पॉयलट, दूसरी पॉली में  जेई/इलेक्ट्रिकल/डिजाइन ड्राइंग, एवं तीसरी पॉली में  जेई/ट्रैक मशीनपद पर प्रमोशन के लिए 4485 रेलकर्मी शामिल होंगे। पहले दिन सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed