{"_id":"5c1192f5bdec2212d072ff27","slug":"railway-will-not-take-fair-surcharge-to-passenger-in-kumbha-mela","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेल यात्रियों को लिए अच्छी खबर, रेलवे ने लिया कुंभ मेले को लेकर बड़ा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल यात्रियों को लिए अच्छी खबर, रेलवे ने लिया कुंभ मेले को लेकर बड़ा फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Updated Thu, 13 Dec 2018 04:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से टिकट लेने वाले यात्रियों से रेलवे अब मेला सरचार्ज नहीं वसूलेगा। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने फरमान जारी किया है कुंभ के दौरान किसी भी श्रेणी में मेला सरचार्ज नहीं लिया जाएगा।
दरअसल कुंभ मेले के दौरान यात्री सुविधाएं बढ़ाने की एवज में ही मेला सरचार्ज लिया जाता है। इसकी दरें भी बोर्ड द्वारा निर्धारित हैं। मेला सरचार्ज 15 रुपये से अधिक के मूल्य वाले टिकट पर लिया जाता है।
इसमें जनरल कोच में सफर करने वालों को पांच रुपये, स्लीपर से 10, एसी थ्री से 20, एसी टू से 30 एवं एसी फर्स्ट के यात्रियों को 40 रुपये मेला सरचार्ज के रूप में चुकाने होते हैं।
विज्ञापन
बीते दिनों एनसीआर प्रशासन की ओर से स्थानीय स्तर पर मेला सरचार्ज की दर दोगना कर दी गई थी। बाद में यह मामला जब तूल पकड़ने लगा कि एनसीआर ने अपना आदेश वापस ले लिया और कुंभ के दौरान पुरानी व्यवस्था के तहत ही मेला सरचार्ज लिए जाने की तैयारी की गई।

फिलहाल अब रेलवे ने पूर्ण रूप से मेला सरचार्ज न लिए जाने की बात कही है। बता दें कि कुंभ के दौरान इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद सिटी, इलाहाबाद छिवकी, नैनी जंक्शन, विंध्याचल, प्रयाग आदि स्टेशनों से मेला सरचार्ज लिए जाने की व्यवस्था की गई थी, जो अब वापस ले ली गई है।