फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway wall collapses due to rain; youth injured, power supply disrupted

Prayagraj News: बारिश से रेलवे की दीवार गिरी, युवक घायल, बिजली ठप

Wed, 05 Aug 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 05 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Railway wall collapses due to rain; youth injured, power supply disrupted
तेज बारिश के कारण सोमवार सुबह फाफामऊ स्टेशन की लगभग 20 फीट लंबी रेलवे दीवार धराशायी हो गई। इस घटना में एक युवक घायल हो गया और क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। दीवार गिरने से बाल निकेतन गली का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। इसकी चपेट में आकर महाविद्यालय जा रहा 24 वर्षीय वैभव अग्रवाल घायल हो गया। दीवार गिरने से बिजली के दो खंभे भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बस्ती वालों ने सूचना देकर क्षेत्र की बिजली कटवाई। पार्षद निशा गुप्ता ने तत्काल रास्ते से मलवा हटवाने का कार्य शुरू करवाया। विभाग के कर्मचारियों ने शाम तक क्षतिग्रस्त खंभों को सीधा करके बिजली आपूर्ति बहाल की। पन्नालाल यादव, मुन्ना मोदनवाल और शरद अग्रवाल सहित स्थानीय निवासियों ने आवागमन बाधित होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed