फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway Union Election

छुट्टी के दिन रेलवे कालोनियों तक पहुंचा यूनियन का चुनाव प्रचार

Mon, 29 Jul 2019 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Railway Union Election
Railway Union Election - फोटो : AU
प्रयागराज। 28 एवं 29 अगस्त को प्रस्तावित रेल यूनियन की मान्यता चुनाव को लेकर यूनियन नेताओं ने अपनी कमर कस ली है। रविवार को छुट्टी होने की वजह से यूनियन नेताओं का प्रचार अभियान रेलवे की कालोनियों तक पहुंच गया। इस दौरान नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के पदाधिकारियों ने रेल गांव कालोनी एवं इरवो रेलवे कालोनी में डोर टू डोर संपर्क किया।
विज्ञापन

मेंस यूनियन ने अपना चुनाव चिह्न ‘लैंप’ के पोस्टर तमाम स्थानों पर चिपका दिए। उधर नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ ने भी अपने चुनाव चिह्न ‘उगता हुआ सूरज ’ रेलवे के कार्यालयों के साथ ही कालोनियों में लगा दिए हैं। मेंस यूनियन के पदाधिकारी मोहिबुल्लाह और राम सिंह के नेतृत्व में रविवार को रेल गांव कालोनी बैलेट पेपर चिपकाए गए। साथ ही व्यक्तिगत रूप से रेलकर्मियों से संपर्क किया गया। इस दौरान अक्षयवर मिश्र, मनोज यादव, रमेश यादव, अरविंद पांडेय, व्रिजेंद्र यादव, सभाजीत चौबे, दिवाकर, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। उधर इंपलाइज संघ के मंडल मंत्री गोबिंद सिंह ने कहा कि चुनाव प्रचार तो चल ही रहा है साथ ही संगठन को चुनाव के नोटिफिकेशन का भी इंतजार है। क्योेंकि चुनाव की प्रस्तावित तिथि 28 एवं 29 अगस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed