फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway track will be upgraded to prevent accident

हादसे रोकने के लिए रेलवे ट्रैक का होगा नवीनीकरण

Sun, 10 Sep 2017 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 10 Sep 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
Railway track will be upgraded to prevent accident
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
चेयरमैन रेलवे बोर्ड (सीआरबी) अश्वनी लोहानी ने शनिवार को कहा कि रेलवे में पैसेंजर सेफ्टी हमारे लिए सबसे अहम है। संरक्षा और सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता है। यह बात सही है कि पिछले दिनों कुछ रेल हादसे जरूर हुए, लेकिन अब इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सेफ्टी को लेकर जो भी उपाय करने होंगे वे किए जाएंगे। कहा कि जहां ट्रैक मरम्मत का काम चल रहा है, वहां जरूरत के हिसाब से अब उसकी जगह ट्रैक नवीनीकरण का किया जाएगा। अगर कहीं ट्रैक की कमी है तो रेलवे के नए प्रोजेक्ट जहां रेल ट्रैक उपलब्ध हैं, वहां से उसे मंगवाकर पुराने स्थानों पर ट्रैक का नवीनीकरण होगा।
विज्ञापन


सीआरबी बनने के बाद पहली बार उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के जोन मुख्यालय इलाहाबाद पहुंचे अश्वनी लोहानी ने कहा कि अब सेफ ट्रैक और सेफ ट्रेन का मंत्र लेकर ही आने वाले दिनों में भारतीय रेलवे मेें काम होगा। सीआरबी ने बताया कि सेफ्टी पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा यात्री सुविधाओं को बढ़ाने पर भी रेलवे का जोर रहेगा। एनसीआर मुख्यालय में हुई अनौपचारिक बातचीत में सीआरबी ने कहा कि हाल फिलहाल में जो घटनाएं हुई हैं, उसकी जांच रिपोर्ट शीघ्र ही संबंधित सीआरएस द्वारा उन्हें मिल जाएगी। निकट भविष्य में ट्रेनों की स्पीड बढ़ाए जाने के सवाल के जवाब में अश्वनी लोहानी ने कहा कि ट्रैक दुरुस्त करने के साथ ही ट्रेनों की स्पीड और उनकी समय पालनता पर रेलवे का जोर है।
विज्ञापन


कहा कि जहां कहीं भी रेल लाइन की मरम्मत के लिए ब्लॉक लेने की आवश्यकता है, वहां जरूरत के हिसाब से जरूर ब्लॉक लिया जाएगा। कहा कि ग्रुप डी के कर्मचारी ही रेलवे का चेहरा हैं। उनकी जो समस्याएं हैं, उसका पूरा समाधान किया जाएगा। वर्ष 2019 में लग रहे अर्द्ध कुंभ मेले के मद्देनजर भी रेलवे अपनी तैयारी कर रहा है। मेले से जुड़ी तैयारियों को लेकर फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। सीआरबी ने शनिवार को जंक्शन के साथ लोको पॉयलट एवं गार्ड रनिंग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने एनसीआर मुख्यालय जीएम एमसी चौहान और मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम एसके पंकज के साथ अफसरों के साथ समीक्षा बैठक भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed