फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   railway returned the record refund in 12 days

रेलवे ने रिकार्ड रिफंड लौटाया

Mon, 08 Jun 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
railway returned the record refund in 12 days
रेलवे ने महज 12 दिन में रिफंड देने के मामले में रिकार्ड बनाया है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने 25 मई से छह जून की अवधि मेें पिछले दिनों निरस्त हुई ट्रेनों के एक लाख से ज्यादा यात्रियों को टिकट के पैसे लौटाए। रिफंड की एवज में रेलवे द्वारा पांच करोड़ से ज्यादा की राशि यात्रियों को दी गई। विगत 22 मार्च से ही देश भर में सभी यात्री ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। यह संचालन अब भी बंद है। रेलवे वर्तमान में देश भर में 26 एसी एवं 200 स्पेशल ट्रेनों का ही संचालन कर रहा है। लॉक डाउन के बाद बंद सभी यात्री ट्रेनों में जिन यात्रियों ने रिजर्वेशन करवा रखा था, वह निरस्त हो गया। जिन यात्रियों ने ऑन लाइन टिकट लिया था, उनका रिफंड तो कुछ समय बाद बैंक खाते में आ गया, लेकिन जिन यात्रियों ने रेलवे के काउंटर से अपने टिकट बुक करवाए थे, उन्हें रिफंड मिलना 25 मई से शुरू हुआ।
विज्ञापन

एनसीआर प्रयागराज मंडल की बात करें तो विभिन्न स्टेशनों पर 25 से 31 मई के दौरान 67,843 यात्रियों के टिकट निरस्त हुए। इसकी एवज में रेलवे ने 3.65 करोड़ का भुगतान किया। हालांकि रिफंड देने का क्रम अब भी जारी है। एक अनुुमान के मुताबिक मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर पांच जून की अवधि तक एक लाख से ज्यादा यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त करवाए। इस बीच इन यात्रियों को रेलवे ने पांच करोड़ से ज्यादा का रिफंड दिया। बात सिर्फ प्रयागराज जंक्शन की करें तो यहां 25 मई से पांच जून की अवधि में 18,483 यात्रियों के टिकट निरस्त हुए। सर्वाधिक 2168 टिकट 26 मई 2020 को निरस्त हुए। इस अवधि में प्रयागराज जंक्शन के रिजर्वेशन काउंटर से रेलवे ने 1.20 करोड़ का रिफंड दिया। प्रयागराज जंक्शन के इतिहास में यह पहला मौका है कि जब रेलवे प्रशासन ने महज 12 दिन में ही टिकट वापसी पर 1.20 करोड़ रुपये यात्रियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed