Railway : मां वैष्णो देवी के दर्शन को जाने वालों को राहत, उधमपुर के लिए एक और ट्रेन
शहीद कैप्टन तुषार महाजन के लिए चलाए जाने वाली विशेष ट्रेन की समय सारिणी उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने जारी कर दी है। सूबेेदारगंज से गाड़ी संख्या 04141 चार मार्च से एक अप्रैल तक सोमवार शाम 4.10 बजे चलेगी। इस दौरान ट्रेन फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, खुर्जा, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट, जम्मूतवी रुकते हुए अगले दिन दोपहर 12.40 बजे शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पहुंच जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले लोगों को रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने उधमपुर रेलवे स्टेशन (अब शहीद कैप्टन तुषार महाजन) के लिए विशेष सुपरफास्ट ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से प्रत्येक सोमवार को चलेगी, जबकि उधमपुर से इसका संचालन प्रत्येक मंगलवार को होगा।
शहीद कैप्टन तुषार महाजन के लिए चलाए जाने वाली विशेष ट्रेन की समय सारिणी उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने जारी कर दी है। सूबेेदारगंज से गाड़ी संख्या 04141 चार मार्च से एक अप्रैल तक सोमवार शाम 4.10 बजे चलेगी। इस दौरान ट्रेन फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, खुर्जा, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट, जम्मूतवी रुकते हुए अगले दिन दोपहर 12.40 बजे शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन पहुंच जाएगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04142 शहीद कैप्टन तुषार महाजन से मंगलवार पांच मार्च से दो अप्रैल तक दोपहर 3.55 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12.50 बजे सूबेदारगंज पहुंच जाएगी। 21 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के छह, एसी इकोनॉमी के सात, एसी टू के दो, सामान्य श्रेणी के चार व एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।
गढ़ीमानिकपुर में शुरू हुआ लखनऊ इंटरसिटी का ठहराव
लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन के बाद लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का गढ़ीमानिकपुर रेलवे स्टेशन पर भी बृहस्पतिवार से ठहराव शुरू हो गया। सांसद कौशांबी विनोद सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज संगम-लखनऊ इंटरसिटी को रवाना किया। उन्होंने कहा कि गढ़ीमानिकपुर कौशांबी लोकसभा सीट में आता है। यहां के लोग लंबे समय से ट्रेन के ठहराव की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए रेलमंत्री से इसकी पैरवी की गई।
ट्रेन का ठहराव होने के बाद लोगों को लखनऊ और प्रयागराज जाने में सहूलियत होगी। शुक्रवार से लखनऊ इंटरसिटी का दोनों ओर से एक-एक मिनट का ठहराव शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर एडीआरएम शिवेंद्र शुक्ला व स्थानीय भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।