फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway NTPC Exam Controversy: Three student leaders arrested in the ruckus, anger-fear persists among students

रेलवे एनटीपीसी परीक्षा विवाद : बवाल में तीन छात्रनेता गिरफ्तार, छात्रों में आक्रोश-भय बरकरार

Thu, 27 Jan 2022 09:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Jan 2022 09:55 PM IST
सार

पथराव मामले में पुलिस ने तीन छात्रनेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें राकेश सचान, कुशीनगर का मुकेश यादव और रायबरेली का प्रदीप यादव शामिल हैं।

विज्ञापन
Railway NTPC Exam Controversy: Three student leaders arrested in the ruckus, anger-fear persists among students
Prayagraj Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे भर्ती में अनियमितता को लेकर प्रदर्शन के दौरान हुए बवाल का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। लॉज में घुसकर छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज को लेकर आक्रोश बरकरार है। इसकेविरोध में इलाहाबाद विश्वविद्यालय समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए।

विज्ञापन



इसके साथ ही पुलिसिया कार्रवाई के बाद से बघाड़ा में सन्नाटा पसरा हुआ है और दहशत के चलते कई छात्र कमरों में ताला लगाकर चले गए हैं। उधर पथराव मामले में पुलिस ने तीन छात्रनेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें राकेश सचान, कुशीनगर का मुकेश यादव और रायबरेली का प्रदीप यादव शामिल हैं।
विज्ञापन



तीनों पुलिस की ओर से दर्ज किए गए केस में नामजद किए गए थे। साथ ही 1500 अज्ञात के खिलाफ  भी एफआईआर दर्ज की गई थी। उधर घटना के बाद से छात्रों में आक्रोश के साथ ही दहशत भी बरकरार है। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलावा सिविल लाइंस समेत कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्र संगठनों ने पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की और दोषियों पर कार्रवाई के साथ ही मामले की उच्चस्तरीय जांच की भी मांग की। उधर मामले की गंभीरता को देखते हुए तीसरे दिन भी इलाके में भारी फोर्स तैनात रही। आला पुलिस अफसर खुद लगातार गश्त करते रहे, साथ ही छात्रों से बातचीत कर उन्हें समझाते रहे।

जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि नामजद आरोपी राकेश ने ही छात्रों को ट्रैक जाम व पथराव के लिए उकसाया था। कुल 13 धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में साजिशन बवाल कराने का भी इनपुट मिला है। जिसकी जांच के लिए 11 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। जांच में यह बात सामने आती है तो चुनाव आयोग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। - अजय कुमार, एसएसपी

इंस्पेक्टर-दरोगा समेत छह सस्पेंड
लॉज में घुसकर छात्रों पर लाठीचार्ज किए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई। वीडियो फुटेज के आधार पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर व दो दरोगाओं समेत छह पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए हैं।


एसएसपी पहुंचे छात्रों के बीच, कहा- बहकावे में न आएं
उधर, घटना के बाद एसएसपी अजय कुमार छात्रों के बीच बघाड़ा पहुंचे। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होेंने कहा कि वह किसी के बहकावे में न आएं। जो छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ा करे, वह छात्रनेता नहीं बल्कि छद्म नेता हैं।

डिलीट व्हाट्सएप चैट रिकवरी को लैब भेजेंगे मोबाइल
पुलिस का कहना है कि कर्नलगंज बवाल मामले में गिरफ्तार राजेश सचान के मोबाइल से व्हाट्सएप चैट डिलीट मिले हैं। इनकी रिकवरी के लिए उसका मोबाइल फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।


दरअसल पुलिस अफसरों का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि राजेश ने ही पथराव और रेलवे ट्रैक जाम करने के लिए छात्रों को उकसाया था। फिलहाल उसने पूछताछ में अफसरों को यही बताया है कि वह छात्रहित के लिए संघर्ष कर रहा है। राजेश मूलरूप से हमीरपुर का रहने वाला है। 2002 में इविवि से एमए करने वाला राजेश पहले भी जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed