{"_id":"62bf15ee8b014a2c127f026b","slug":"railway-news-triveni-canceled-for-two-months-between-chopan-singrauli-without-any-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"railway news : बिना किसी सूचना के चोपन-सिंगरौली के बीच दो माह के लिए निरस्त हो गई त्रिवेणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
railway news : बिना किसी सूचना के चोपन-सिंगरौली के बीच दो माह के लिए निरस्त हो गई त्रिवेणी
Fri, 01 Jul 2022 09:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 01 Jul 2022 09:12 PM IST
सार
त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में चार दिन टनकपुर से शक्तिनगर एवं तीन दिन टनकपुर से सिंगरौली के बीच होता है। रेलवे द्वारा इंटरलॉकिंग का कार्य किए जाने की वजह से इसे पिछले दिनों इसे चोपन से सिंगरौली के बीच आंशिक रूप से निरस्त किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के टनकपुर से प्रयागराज के रास्ते टनकपुर, शक्तिनगर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन बिना किसी सूचना के दो महीने के लिए आंशिक रूप से निरस्त कर दिया गया है। ट्रेन 31 अगस्त तक चोपन से सिंगरौली एवं शक्तिनगर के बीच नहीं चलेगी। यात्रियों को भी रेलवे द्वारा इसकी जानकारी प्रयागराज जंक्शन पहुंचने के बाद शुक्रवार को हुई।
विज्ञापन
त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में चार दिन टनकपुर से शक्तिनगर एवं तीन दिन टनकपुर से सिंगरौली के बीच होता है। रेलवे द्वारा इंटरलॉकिंग का कार्य किए जाने की वजह से इसे पिछले दिनों इसे चोपन से सिंगरौली के बीच आंशिक रूप से निरस्त किया गया था, लेकिन इस ट्रेन का एक बार फिर से रेलवे ने निरस्तीकरण दो माह के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि इसकी सूचना यात्रियों तक रेलवे द्वारा अपने तमाम माध्यमों से नहीं पहुंचाई गई।
विज्ञापन
शुक्रवार एक जुलाई से ही यह प्रभावी भी हो गया। शुक्रवार को जंक्शन पहुंचे यात्रियों को बताया गया कि ट्रेन चोपन के आगे नहीं जाएगी। कटरा की दिव्या कुशवाहा ने बताया कि उन्हें चुर्क जाना था। प्रयाग स्टेशन जाकर जब जनरल टिकट खरीदना चाहा तो वहां बताया गया कि त्रिवेणी चोपन तक ही जाएगी। इसी तरह रामबाग के संदीप गुप्ता भी जंक्शन पहुंचे।
विज्ञापन
आज का आरक्षण काउंटर से जब उन्होंने सोनभ्रद के लिए रिजर्वेशन करवाना चाहा तो वहां बताया गया कि त्रिवेणी प्रयागराज जंक्शन तो आएगी, लेकिन वह सिंगरौली की बजाय सोनभद्र तक ही जाएगी। रेलवे की इस अव्यवस्था से यात्रियों को परेशानी हुई। इस बारे में मंडल के पीआरओ अमित सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि त्रिवेणी का आंशिक निरस्तीकरण पिछले दिनों हुआ था। उसे अब बढ़ा दिया गया है।