फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: Special Vande Bharat and Tejas Express will run via Prayagraj, Railway Administration announced

Railway News : प्रयागराज होकर चलेगी स्पेशल वंदे भारत और तेजस एक्सप्रेस, रेलवे प्रशासन ने किय एलान

Fri, 11 Oct 2024 12:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Oct 2024 12:50 PM IST
सार

कानपुर रुकते हुए ट्रेन दोपहर 3:05-3:10 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं रात आठ बजे पटना पहुंचेगी। पटना से गाड़ी संख्या 02251 का संचालन 31 अक्तूबर, दो, चार और सात नवंबर की सुबह 7:30 बजे होगा। ट्रेन दोपहर 12:10-12:15 बजे प्रयागराज एवं शाम सात बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

विज्ञापन
Railway News: Special Vande Bharat and Tejas Express will run via Prayagraj, Railway Administration announced
स्पेशल वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने नई दिल्ली से पटना के बीच स्पेशल वंदे भारत और स्पेशल तेजस एक्सप्रेस चलाने का एलान किया है। दोनों ट्रेनें प्रयागराज जंक्शन पर भी रुकेंगी। रेलवे प्रशासन ने समय सारिणी जारी कर दी है। नई दिल्ली से पटना के लिए 02252 स्पेशल वंदे भारत 30 अक्तूबर, एक, तीन और छह नवंबर की सुबह 8:25 बजे चलेगी।

विज्ञापन


कानपुर रुकते हुए ट्रेन दोपहर 3:05-3:10 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं रात आठ बजे पटना पहुंचेगी। पटना से गाड़ी संख्या 02251 का संचालन 31 अक्तूबर, दो, चार और सात नवंबर की सुबह 7:30 बजे होगा। ट्रेन दोपहर 12:10-12:15 बजे प्रयागराज एवं शाम सात बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा नई दिल्ली से पटना के लिए 02248 तेजस सुपरफास्ट 29, 31 अक्तूबर, दो, पांच नवंबर की सुबह 8:25 बजे चलकर दोपहर 3:20-3:25 बजे प्रयागराज और रात 8:30 बजे पटना पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहीं 02247 पटना से 30 अक्तूबर, एक, तीन, छह नवंबर की सुबह 7:30 बजे चलकर दोपहर 12:30-12:35 बजे प्रयागराज एवं शाम 7:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसके साथ ही दिल्ली-पटना, नई दिल्ली-जयनगर, दिल्ली-हावड़ा, नई दिल्ली-बरौनी के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed