फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: Special trains will run for Ranchi, Bangalore and Patna

Railway News :रांची, बंगलूरू और पटना के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने जारी की समय सारिणी

Wed, 30 Oct 2024 02:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 30 Oct 2024 02:03 PM IST
सार

एक, आठ और 15 नवंबर को रांची से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन की रवानगी रात 11:55 बजे होगी। मूरी, बरकाकाना, टोरी, लातेहार, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय रुकते हुए ट्रेन अगली दोपहर 3:20-3:30 बजे प्रयागराज और रात तीन बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

विज्ञापन
Railway News: Special trains will run for Ranchi, Bangalore and Patna
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली और छठ की भीड़ के लिए तीन और स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। इसका संचालन रांची से आनंद विहार, नई दिल्ली से पटना और बंगलूरू से बरौनी के बीच होगा। तीनों की समय सारिणी मंगलवार को जारी कर दी गई।

विज्ञापन


एक, आठ और 15 नवंबर को रांची से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेन की रवानगी रात 11:55 बजे होगी। मूरी, बरकाकाना, टोरी, लातेहार, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय रुकते हुए ट्रेन अगली दोपहर 3:20-3:30 बजे प्रयागराज और रात तीन बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
विज्ञापन


चार, 11 एवं 18 नवंबर को आनंद विहार से ट्रेन की रवागनी सुबह चार बजे होगी। ट्रेन दोपहर 1:20-1:25 बजे प्रयागराज और सुबह पांच बजे रांची पहुंचेगी। इसी तरह चार नवंबर की रात 9:15 बजे बंगलूरू से बरौनी के लिए ट्रेन रवाना होगी। ट्रेन छह नवंबर की सुबह 9:55-10:05 बजे छिवकी एवं रात आठ बजे बरौनी पहुंच जाएगी। बरौनी से रवागनी नौ नवंबर की सुबह 10 बजे होगी। रात 8:40-8:50 बजे ट्रेन छिवकी और 11 नवंबर की दोपहर 1:30 बजे बंगलूरू पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, नई दिल्ली से पटना के लिए ट्रेन 30 अक्तूबर की सुबह 11:30 बजे चलकर रात 10:15-10:20 बजे प्रयागराज एवं सुबह पांच बजे पटना पहुंचेगी। पटना से 31 अक्तूबर की सुबह आठ बजे स्पेशल ट्रेन रवाना होगी, जो दोपहर 3:15-3:25 बजे प्रयागराज एवं रात 1.20 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी। 

प्लेटफॉर्म नंबर छह से ही होगा हमसफर का आवागमन

प्रयागराज से सप्ताह में चार दिन नई दिल्ली एवं तीन दिन आनंद विहार जाने वाली हमसफर एक्सप्रेस का आवागमन अब प्लेटफॉर्म नंबर छह से ही होगा। बीते कुछ माह ट्रेन की रवानगी दिल्ली के लिए रात में प्लेटफॉर्म नंबर दो व आगमन प्लेटफॉर्म नंबर छह पर हो रहा था। फिलहाल नई व्यवस्था के तहत हमसफर अब दोनों ओर से ही यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर छह से ही मिलेगी। एनसीआर प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार से ही यह व्यवस्था लागू कर दी गई है।

सीनियर डीसीएम ने लिया भीड़ प्रबंधन का जायजा

मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने अपने सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी है। भीड़ प्रबंधन का जायजा लेने के लिए मंगलवार को सीनियर डीसीएम प्रयागराज मंडल हिमांशु शुक्ला सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

उन्होंने दिवाली और छठ पर्व को लेकर किए गए इंतजामों को देखा। उन्होंने वहां निर्देश दिया कि यात्रियों को सुगमतापूर्वक ट्रेनों में बैठाया जाए। अगर भीड़ ज्यादा है तो यात्रियों की कतार लगवाई जाए। उन्होंने स्पेशल ट्रेनों का एनाउंसमेंट कराए जाने एवं ट्रेनों में खानपान की अतिरिक्त उपलब्धता कराए जाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा, सभी विभाग के कर्मचारी आपसी समन्वय बनाकर यात्रियों की हर संभव मदद करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed