{"_id":"6999911cd34d57dfc30d6b54","slug":"railway-news-railways-will-provide-relief-boarding-stations-can-be-changed-till-the-second-chart-is-prepared-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News : रेलवे देगा राहत, दूसरा चार्ट बनने तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News : रेलवे देगा राहत, दूसरा चार्ट बनने तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन
Sat, 21 Feb 2026 04:33 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 21 Feb 2026 04:33 PM IST
सार
ट्रेनों में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड अब बोर्डिंग स्टेशन (चढ़ने का स्थान) बदलने के नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
इंदौर से निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेनों में सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड अब बोर्डिंग स्टेशन (चढ़ने का स्थान) बदलने के नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। नए प्रस्ताव के तहत यात्री द्वितीय आरक्षण चार्ट तैयार होने तक अपना बोर्डिंग पॉइंट बदल सकेंगे। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने 19 फरवरी 2026 को पत्र जारी कर अपनी मंशा साफ कर दी है।
विज्ञापन
वर्तमान में लागू कॉमर्शियल सर्कुलर संख्या 17 (साल 2019) के अनुसार, यात्री केवल प्रथम चार्ट तैयार होने तक ही अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं। अब प्रथम चार्ट ट्रेन छूटने से 10 से 20 घंटे पहले ही तैयार हो जाता है, ऐसे में आखिरी समय पर प्लान बदलने वाले यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
इसे देखते हुए रेलवे बोर्ड के निदेशक पैसेंजर मार्केटिंग संजय मनोचा द्वारा जारी पत्र के अनुसार, अब इस समय सीमा को दूसरे चार्ट तक बढ़ाने का विचार है। रेलवे बोर्ड ने सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर इस प्रस्ताव की तकनीकी व्यवहार्यता पर जल्द टिप्पणी मांगी है।
विज्ञापन
यदि इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिलती है तो उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी जो निजी कारणों या किसी इमरजेंसी की वजह से अपना निर्धारित स्टेशन बदलना चाहते हैं। रेलवे के वरिष्ठ अफसरों का कहना है कि यह कदम डिजिटल इंडिया और यात्री सुविधाओं के सरलीकरण की दिशा में उठाया गया है। क्रिस की रिपोर्ट मिलते ही इस पर अंतिम मुहर लगा दी जाएगी। इसके बाद यात्रियों को एप और काउंटर दोनों माध्यमों से यह सुविधा मिल सकेगी।