{"_id":"5ef363cc9b722471644a5e55","slug":"railway-news-railways-started-two-labor-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का रेलवे ने किया संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का रेलवे ने किया संचालन
Wed, 24 Jun 2020 09:51 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
श्रमिक स्पेशल ट्रेन
- फोटो : PTI
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल की ओर से बुधवार को दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। इन दोनों ही ट्रेन से तकरीबन 1700-1700 मजदूरों को भेजा गया। इनमें से अधिकांश मजदूर ऐसे रहे, जो ईट भट्टे में काम करते हैं। बिहार के कियूल के लिए पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्रयागराज मंडल के हाथरस से चली तथा दूसरी श्रमिक स्पेेशल अलीगढ़ से चली।
विज्ञापन
एनसीआर प्रयागराज मंडल के पीआरओ सुनील गुप्ता ने बताया कि लॉक डाउन के समय प्रयागराज मंडल से कुल 123 ट्रेनें टर्मिनेट हुईं। इन ट्रेनों से कुल 1.57 लाख यात्रियों का आगमन हुआ। इसके अलावा प्रयागराज मंडल से 92 ट्रेनों संचालन किया गया। इन ट्रेनों से 1.39 लाख श्रमिकों को उनके गृह जनपद भेजा गया।
विज्ञापन