फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News Railways big step, trains will run on high power OHE

Railway News : रेलवे का बड़ा कदम, अधिक पावर वाली ओएचई से दौड़ेगी ट्रेनें

Thu, 02 Apr 2026 07:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Apr 2026 07:14 PM IST
सार

भारतीय रेलवे ने अपने विद्युतीकरण के बुनियादी ढांचे को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रयागराज स्थित केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) ने 2x25 केवी एसी ट्रैक्शन (अधिक पावर वाली ओएचई) सिस्टम के लिए शेड्यूल ऑफ रेट्स (एसओआर) की नई पुस्तिका जारी कर दी है।

विज्ञापन
Railway News Railways big step, trains will run on high power OHE
कोर की बैठक में केवी एसी ट्रैक्शन सिस्टम के लिए शेड्यूल ऑफ रेट्स की नई पुस्तिका जारी की गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय रेलवे ने अपने विद्युतीकरण के बुनियादी ढांचे को अत्याधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रयागराज स्थित केंद्रीय रेल विद्युतीकरण संगठन (कोर) ने 2x25 केवी एसी ट्रैक्शन (अधिक पावर वाली ओएचई) सिस्टम के लिए शेड्यूल ऑफ रेट्स (एसओआर) की नई पुस्तिका जारी कर दी है। इसका औपचारिक विमोचन बुधवार को मुख्यालय में महाप्रबंधक/कोर अशोक कुमार वर्मा ने किया।

विज्ञापन


इस कदम से देश भर के जोनल रेलवे में अब अपग्रेडेशन कार्यों के आकलन और टेंडर प्रक्रिया में न केवल पारदर्शिता आएगी, बल्कि काम की रफ्तार भी बढ़ेगी। कोर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी संजय सिंह नेगी द्वारा बुधवार को जारी पत्र के अनुसार, यह नया रेट चार्ट रेलवे बोर्ड के पिछले वर्ष के निर्देशों के अनुपालन में तैयार किया गया है। बता दें रेलवे बोर्ड ने अगस्त 2025 में कोर को यह जिम्मेदारी सौंपी थी कि वह वर्तमान ओएचई को अधिक पावर वाली ओएचई में अपग्रेड करने के लिए पीएसआई मदों की दरों का निर्धारण करें।
विज्ञापन


बता दें वर्तमान में भारतीय रेल के अधिकांश हिस्सों में 1x25 केवी सिस्टम काम कर रहा है। इसे 2x25 केवी में बदलने से भारी मालगाड़ियों और हाई-स्पीड ट्रेनों का संचालन अधिक सुगम हो जाएगा। अब तक इसके लिए मानक दरों की कमी के कारण जोनल रेलवे को बजट अनुमान लगाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नई पुस्तिका जारी होने के बाद अब विद्युतीकरण कार्यों की लागत का सटीक अनुमान लगाया जा सकेगा। टेंडर प्रक्रिया में होने वाली देरी पर लगाम लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed