फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: Preparation to run Vibhuti Express from Sriganganagar instead of Rambagh

Railway News : रामबाग की जगह श्रीगंगानगर से विभूति एक्सप्रेस चलाने की तैयारी, लगेंगे नए एलएचबी कोच

Sat, 28 Dec 2024 01:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Dec 2024 01:34 PM IST
सार

महाकुंभ मेले के दौरान विभूति एक्सप्रेस रामबाग की जगह श्रीगंगानगर से चलेगी। इतना ही नहीं, इसमें नए एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इस वजह से ट्रेन में कोच भी बढ़ जाएंगे, हालांकि इससे प्रयागराज के लोगों को नुकसान ही होगा, क्योंकि ट्रेन में बर्थ और आपातकालीन कोटा यहां से कम हो जाएगा।

विज्ञापन
Railway News: Preparation to run Vibhuti Express from Sriganganagar instead of Rambagh
विभूति एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामबाग से हावड़ा जाने वाली विभूति एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन आने वाले दिनों में राजस्थान के श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन से हो सकता है। इसे लेकर रेलवे की ओर से कवायद की जा रही है। बताया जा रहा है कि महाकुंभ मेले के दौरान विभूति एक्सप्रेस रामबाग की जगह श्रीगंगानगर से चलेगी। इतना ही नहीं, इसमें नए एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इस वजह से ट्रेन में कोच भी बढ़ जाएंगे, हालांकि इससे प्रयागराज के लोगों को नुकसान ही होगा, क्योंकि ट्रेन में बर्थ और आपातकालीन कोटा यहां से कम हो जाएगा।

विज्ञापन


रेलवे के प्रस्ताव के अनुसार, विभूति एक्सप्रेस हावड़ा से रात आठ बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12 बजे रामबाग एवं 12:35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यहां से कानपुर, नई दिल्ली, भटिंडा होतेे हुए अगले दिन सुबह 5.30 बजे विभूति श्रीगंगानगर पहुंच जाएगी। वापसी में श्रीगंगानगर से रात 11:15 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2:55 बजे प्रयागराज जंक्शन, दोपहर 3:28 बजे रामबाग पहुचेगी। अगली सुबह 7:40 बजे ट्रेन हावड़ा पहुंच जाएगी। रेलवे बोर्ड को यह प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


बोर्ड स्तर पर जल्द ही निर्णय लेने की बात कही जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि अगर ट्रेन का श्रीगंगानगर तक विस्तार न हुआ तो उसे अनवरगंज, कानपुर से चलाई जा सकती है। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी का कहना है कि यह ट्रेन एनसीआर की नहीं है। रेलवे बोर्ड ही इस संबंध में निर्णय लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed